मल्टी फंक्शनल बेड डिजाइन
अगर आपके घर में स्टोरेज की कमी हैं और अलग-अलग अलमारी रखने की जगह नहीं है तो आप इस तरह का मल्टी फंक्शनल बेड को विकल्प बनाएं। इसमें अलग-अलग टाइप के स्टोरेज संग डिफरेंट तकह के ड्रॉर दिए गए हैं। वहीं, नीचे की तरफ चार बड़े दराज हैं जो बाहर की तरफ खुलते हैं। इससे इतर, हेडबोर्ड के ऊपरी हिस्से में जरूरत का सामान, किताबें या फिर शोपीस रखे जा सकते हैं। सिंगल सेट से डबल बेड पर इसकी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी।
इन बिल्ट स्टोरेज बेड डिजाइन
किंग साइज बेड की तलाश है तो आप स्टोरेज संग आने वाला ये पीस विकल्प बना सकते हैं। इसके हेडबोर्ड के बीच में पारंपरिक केन की बनावट है जो इसे नेचुरल, विंटेज और बोहो लुक देती है। साथ में साइड ओपनिंग ड्रॉर, पुल आउट दरवाजे बहुत ही क्लीन और सिंपल लगते हैं। इसके हेडबोर्ड के किनारों पर इन बिल्ट शेल्फ संग सेंटर में लाइटिंग स्पेस है। अगर आप घऱ को हल्का, नेचुरल और एस्थेटिक लुक देने की चाहत रखती हैं तो इसे ऑप्शन बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें- टॉयलेट और सिंक जाम होने पर क्या नहीं करना चाहिए? जानें सफाई का सही तरीका