Toilet Sink Cleaning Tips: ज्यादातर लोग टॉयलेट-सिंक जाम होने पर सबसे पहले जो चीजें करते हैं वही नुकसान की बड़ी वजह बन जाती हैं। जानिए बिन गलती सफाई सही तरीका।

घर चाहे जितना क्यों साफ क्यों न हो कभी कभी छोटी-छोटी समस्याएं बड़ी बन जाती है। जिसमें टॉयलेट और सिंक जाम होना सबसे आम बात है। ये ऐसी जगह हैं, जिसका इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है। हालांकि, कई बार प्लंबर का खर्चा बचाने के लिए लोग खुद से इन्हें साफ करने की कोशिश करती हैं, हालांकि गलत तरीका अपनाने से समस्या और भी बढ़ सकती हैं। इस सिएचुशन में आपको क्या नहीं करना चाहिए, इस आर्टिकल में विस्तार से।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टॉयलेट जाम पर क्या नहीं करना चाहिए ?

  • अगर आपका टॉयलेट जाम हो गया है या फिर सीवेज के लिए पानी नहीं जा रहा है जो जल्दबाजी में आकार बार-बार फ्लश न करें। इससे गंदगी पूरे बाथरूम में फैल सकती है। इसकी बजाय सबसे पहले पानी की सप्लाई बंद करें। अच्छे क्वालिटी के प्लंजर का यूज करें। बावजूद इसके परेशानी जस की तस है तो प्लंबर की मदद लें।
  • लगातार इस्तेमाल से बाथरूम के छेद पर गंदगी जम जाती है इसे साफ करने के लिए लोग मेटल हैंगगर या फिर लोहे का तार इस्तेमाल करते हैं। ऐसे भले छेद साफ हो जाए लेकिन अंदरूनी सतह पर दरारें पड़ सकती हैं। इसकी बजाय आप टॉयलेट प्लंबिंग टूल का यूज करें।
  • ज्यादातर लोग बाथरूम या सिंक की सफाई के लिए उबलते पानी का इस्तेमाल करते हैं, जोकि सबसे बड़ी गलती है। ऐसा भूल भी न करें। य न केवल पाइप को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि सील पर भी असर डालते हैं। इसकी बजाय सामान्य तापमान के पानी का यूज करें।
  • क्लीनर की मदद से बाथरूम-सिंक जरूर साफ किया जाता हो लेकिन जाम होने पर क्लीनर का इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए, ये पाइप को और ज्यादा खराब करता है। इसकी बजाय एक ही तरह के क्लीनर का यूज करें।

ये भी पढ़ें- कम दाम में सोने जैसा काम ! साउथ इंडियन ब्रास बिछिया डिजाइन

टॉयलेट क्लीनिंग कैसे करें ?

  • टॉयलेट के आसपास जमा धूल को टिश्यू से साफ कर लें
  • रिम के नीचे, किनारों पर क्लीनर डालकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें
  • दाग हटाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें
  • सीट, फ्लशन,ढक्कन और टैंक को साबुन वाले पानी से पोंछें

ये भी पढ़ें- 200 रु. में बनाएं Hanging Garden, DIY प्लांटर आइडिया और बालकनी गार्डनिंग टिप्स

सिंक की सफाई करने का आसान तरीका

  • सिंक को पानी से धोएं
  • धाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा और स्पंज से रगड़ें
  • आप चाहे तो बेकिंग सोडा संग वाइट विनेगर का इस्तेमाल करें
  • टूथब्रश की हेल्प से नल और कोनों की जमी गंदगी साफ करें
  • आखिर में माइक्रोफाइबर कपड़े से सिंक पोंछ दें