
किड्स रूम को सुंदर और कम्फर्टेबल बनाने में बेडसाइड लैंप का बड़ा रोल होता है। खासकर छोटे बच्चों के कमरे में रात के समय हल्की रोशनी वाला पोर्टेबल लैंप न सिर्फ रूम को क्यूट लुक देता है, बल्कि बच्चों को अंधेरे के डर से भी बचा सकता है। आजकल मार्केट में कई तरह के पोर्टेबल बेडसाइड लैंप डिजाइन मिल रहे हैं, जो देखने में बेहद प्यारे होते हैं और बच्चों के कमरे को फैंटेसी जैसा लुक दे सकते हैं। अगर आप किड्स रूम के लिए स्टाइलिश और क्यूट लैंप आइडियाज ढूंढ रहे हैं, तो ये 8 डिजाइन पसंद आ सकती हैं।
अगर आप बच्चे के कमरे को ड्रीमी और सॉफ्ट लुक देना चाहते हैं, तो क्लाउड शेप लैंप शानदार ऑप्शन हो सकता है। बादल जैसी शेप वाला यह लैंप हल्की वॉर्म लाइट देता है, जिससे रूम काफी कोजी लगता है। खासकर छोटे बच्चों के कमरे में यह डिजाइन बहुत प्यारी लगती है।
और पढ़ें - अदिति राव हैदरी की फैंसी 7 हेयरस्टाइल, तीखी नोज वाली गर्ल करें ट्राय
रैबिट शेप बेडसाइड लैंप बच्चों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इसके क्यूट कान और सॉफ्ट सिलिकॉन बॉडी इसे खिलौने जैसा लुक देते हैं। कई डिजाइन टच सेंसर के साथ आती हैं, जिन्हें बच्चा आसानी से ऑन-ऑफ भी कर सकता है।
अगर आप बच्चे के कमरे को थोड़ा मैजिकल बनाना चाहते हैं, तो स्टार-मून प्रोजेक्टर लैंप शानदार आइडिया है। यह छत पर छोटे सितारे और चांद का इफेक्ट बनाता है, जिससे बच्चों को सोने में आराम महसूस हो सकता है।
आजकल कार्टून थीम लैंप भी काफी ट्रेंड में हैं। टेडी, पांडा, डक या यूनिकॉर्न डिजाइन वाले लैंप बच्चों के कमरे को मजेदार और रंगीन बना सकते हैं। यह नाइट लैंप के साथ-साथ डेकोर आइटम की तरह भी काम करते हैं।
और पढ़ें - Glass Top Coffee Table: ग्लास टॉप कॉफी टेबल, लिविंग रूम के लिए 10 लग्जरी डिजाइन
अगर आप सेफ और पोर्टेबल ऑप्शन चाहते हैं, तो सिलिकॉन टच लैंप अच्छा विकल्प हो सकता है। ये सॉफ्ट मटेरियल से बने होते हैं और गिरने पर जल्दी टूटते नहीं। कई लैंप में ब्राइटनेस कंट्रोल फीचर भी मिलता है।
छोटे घर जैसी शेप वाला मिनी हाउस लैंप किड्स रूम को कहानी वाली फील दे सकता है। लकड़ी या पेस्टल कलर डिजाइन वाले ये लैंप कमरे को aesthetic और cozy look देते हैं।
अगर बच्चा जानवरों को पसंद करता है, तो कैट, डॉग, बेयर या डाइनोसॉर शेप LED लैंप शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। ये देखने में क्यूट लगते हैं और कमरे की सजावट को मजेदार बना सकते हैं।
आजकल पोर्टेबल वायरलेस लैंप भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। इन्हें आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है और बार-बार वायर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। स्टडी टेबल से लेकर बेडसाइड तक, ये काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।