Temple For Small Flat: हिंदू घरों में मंदि की जगह हमेशा खास होती है। कम स्पेस में भी लोग मंदिर जरूर रखते हैं। हम यहां पर आपको बताएंगे मंदिर के 4 ऐसे डिजाइंस जो आपके छोटे से फ्लैट में सबसे अट्रैक्टिव प्लेस होगा और जगह भी कम घेरेगा।
छोटा घर हो या बड़ा भारतीय घरों में मंदिर की जगह हमेशा खास होती है। अगर आपके पास स्पेस कम है, तब भी आप थोड़ी क्रिएटिविटी से अपने होम टेम्पल को मॉडर्न, सुंदर और सुकूनभरा बना सकते हैं। यहां जानिए 4 आसान और स्टाइलिश आइडियाज़ जो आपके छोटे स्पेस को भी आध्यात्मिक और अट्रैक्टिव बना देंगे।
25
वॉल माउंटेंड फ्लोटिंग शेल्फ मंदिर
दीवार पर लगा फ्लोटिंग शेल्फ मंदिर छोटे घरों के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह बिना फ्लोर स्पेस लिए घर को मॉडर्न लुक देता है। यह फ्लोर के जगह को नहीं घेरता है। वन बीएचके या फिर छोटे फ्लैट्स के लिए परफेक्ट डिजाइन है। सॉफ्ट लाइटिंग से मंदिर को सजाएं। इसके साथ आप नीचे आर्टिफिशियल प्लांट रखकर इसे और अट्रैक्टिव बना सकते हैं।
35
कॉर्नर हैंगिग ट्रांयगल टेंपल
घर के खाली कोनों को यूज़ करने का यह शानदार तरीका है। त्रिकोण आकार का यह मंदिर L-शेप कोनों में आसानी से फिट हो जाता है। यह मंदिर ऐसे जगह को शानदार बनाता है, जो ऐसे ही खाली पड़े रहते हैं। मंदिर के पीछे कटवर्क वुडन या मिरर फिट करें। एलईडी लाइट लगाएं।
45
वर्टिकल पूजा कैबिनेट
वर्टिकल पूजा कैबिनेट यह आजकल का ट्रेंडिंग और बेहद स्टाइलिश ऑप्शन है। स्लिम डिजाइन और बैकलाइटिंग इसे खास बनाती है। यह दीवार में फिट होकर जगह बचाता है। ड्रॉअर में पूजा की चीजें आ जाती है। क्रिस्टल डेकोर और चंदन की खुशबू वाले डिफ्यूजर लगाकर मंदिर को और भी खूबसूरत बनाएं।
अगर आप किराए पर रहते हैं या ज्यादा जगह नहीं है, तो फोल्डेबल टेबलटॉप मंदिर एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसे कहीं भी आप अपने साथ फ्लोट करके ले जा सकते हैं। इस मंदिर में मैग्नेटिक मूर्तियां रखें। यूएसबी आरती लैंप से सजाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.