मानसून में घर को दें फ्लोरल मेकओवर, ड्राइंग रूम के लिए चुनें ये खूबसूरत पर्दे

Published : Jun 04, 2026, 06:00 PM IST

Floral Curtains Ideas: क्या मानसून में घर को फ्रेश और रंगीन लुक देना चाहते हैं? क्या बारिश के मौसम में ड्राइंग रूम फीका लगता है? क्या नेचर-इंस्पायर्ड होम डेकोर पसंद है?

PREV
15
मानसून में क्यों लगाएं फ्लोरल पर्दे?

फ्लोरल प्रिंट वाले पर्दे घर के माहौल को ताजगी और पॉजिटिविटी से भर देते हैं। मानसून के दौरान सूरज की रोशनी अक्सर कम हो जाती है, जिससे घर थोड़ा उदास और फीका लग सकता है। ऐसे में रंग-बिरंगे फूलों वाले पर्दे कमरे में लाइवलीनेस लाते हैं और नेचर के करीब होने का एहसास कराते हैं।

और पढे़ं- बेड को देना है शाही+ड्रीम लुक, तो लगाएं 7 तरह के नेट कर्टेन

25
फ्लोरल क्रोशिया पर्दे

आजकल क्रोशिया डेकोर काफी ट्रेंड में है। आप रंग-बिरंगे धागों से बने फ्लोरल क्रोशिया पर्दों को दरवाजों या खिड़कियों पर लगा सकते हैं। इन पर्दों में कई रंगों के क्रोशिया फूलों को धागों की स्ट्रिंग से जोड़कर तैयार किया जाता है। यह डिजाइन घर को हैंडमेड और बोहो चिक लुक देता है।

35
कॉटन फ्लोरल पर्दे

कॉटन फ्लोरल पर्दे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऑप्शनों में से एक हैं। इनमें सफेद या हल्के रंग के कॉटन बेस पर रंग-बिरंगे फूलों की प्रिंटिंग की जाती है। यह पर्दे कमरे को हल्का, खुला और फ्रेश लुक देते हैं। बेहतर लुक के लिए आप इन्हीं प्रिंट्स से मैच करते हुए कुशन कवर और टेबल रनर भी चुन सकते हैं।

45
फ्रिल वाले फ्लोरल पर्दे

अगर आप अपने घर को रॉयल और एस्थेटिक लुक देना चाहते हैं, तो फ्रिल वाले फ्लोरल पर्दे बेहतरीन ऑप्शन हैं। व्हाइट बेस पर बने रंगीन फूलों के प्रिंट और ऊपर लगी फ्रिल डिटेलिंग इन्हें बेहद आकर्षक बनाती है। ये पर्दे ड्राइंग रूम, बेडरूम और फ्रेंच विंडो पर शानदार दिखते हैं।

55
हैंड प्रिंटेड फ्लोरल पर्दे

हैंड ब्लॉक या हैंड प्रिंटेड फ्लोरल पर्दे घर को नेचुरल और क्रिएटिव लुक देते हैं। अगर आपको पेंटिंग का शौक है, तो आप सादे सफेद पर्दों पर फैब्रिक कलर की मदद से खुद भी फूलों के डिजाइन बना सकते हैं। इन पर्दों के साथ फ्लोरल कारपेट, कुशन कवर और टेबल डेकोर का इस्तेमाल करके पूरे ड्राइंग रूम को गार्डन थीम लुक दिया जा सकता है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. मानसून में फ्लोरल पर्दे क्यों लगाने चाहिए?

ये घर में ताजगी, रंग और नेचर-इंस्पायर्ड माहौल लाते हैं।

2. फ्लोरल पर्दों के लिए कौन-सा फैब्रिक सबसे अच्छा है?

कॉटन और कॉटन-ब्लेंड फैब्रिक मानसून के लिए सबसे अच्छें माने जाते हैं।

3. फ्लोरल पर्दों के साथ क्या मैच किया जा सकता है?

कुशन कवर, कारपेट, टेबल रनर और फ्लोरल डेकोर आइटम्स को मैच किया जा सकता है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories