Summer Home Decor Ideas: समर सीजन में घर की सजावट कैसे बदलें? गर्मियों में घर को ठंडा दिखाने के लिए कौन-से रंग चुनने चाहिए? समर डेकोर में किन चीजों से बचना चाहिए और किन चीजों को घर में शामिल करना चाहिए?
गर्मी से सभी बेहाल है और हर कोई इससे राहत पाना चाहता है। वैसे, गर्मी से पार पाने के लिए सबसे पहले आपको अपने होम डेकोर में बदलाव करना होगा, ताकि आपको घर में आराम और ठंडक महसूस हो। सबसे पहले आप उन चीजों को बाहर करें, जिससे घर गर्म होता है। हालांकि, घर को पूरी तरह बदलने की जरूरत नहीं है, बस कुछ छोटे और आसान बदलाव करके भी घर को गर्मियों के लिए बेहतर और ठंडा बनाया जा सकता है। नीचे पढ़ें कुछ खास टिप्स…
27
1. वेलवेट वाले सोफा कवर करें चेंज
ठंड में गर्माहट पाने के लिए कई लोग सोफा पर वेलवेट वाला कवर लगा देते है, लेकिन गर्मियां आते ही इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। ये सोफा के साथ घर के वातावरण को भी गर्म करते हैं। इनकी जगह कॉटन या लिनन के हल्के कवर लगाएं। साथ ही इन पर लगे डार्क रंग के कुशन कवर को भी चेंज करना चाहिए और हल्के रंग के कॉटन कुशन लगाना चाहिए।
गर्मी में सबसे पहले हमें रूम में लगे मोटे कालीन या फिर कारपेट को हटा देना चाहिए। घर में लगे जूट या फिर मोटे कारपेट फर्श की गर्मी को पकड़ लेते हैं और हवा के बहाव को भी रोकते हैं। गर्मी से बचने के लिए पतले कॉटन या धुरी वाले कारपेट बिछाना चाहिए।
47
3. डार्क पर्दों को करें अवॉइड
गर्मियों में सबसे पहले हमें अपने रूम में लगे डार्क कलर के पर्दे को हटा देना चाहिए। ये पर्दे ज्यादा गर्मी करते हैं। इनकी जगह आप हल्के और पारदर्शी कॉटन या लिनन पर्दे लगाएं। इससे आपको गर्मी से राहत मिलेगी और कूल-कूल महसूस होगा।
57
4. बदले बैडरूम की बैडशीट
ठंड़ में थोड़ी मोटी बैडशीट बिछाते है ताकि हमें गर्माहट मिले, लेकिन गर्मी आते ही इन्हें भी चेंज करने की जरूरत होती है। आप फ्लैनल बेडशीट की जगह 100% कॉटन बेडशीट का यूज करें। ये आपको ठंडक देगी।
67
5. फर्नीचर को ऐसे करें एडजस्ट
अपने फर्नीचर को दीवार से थोड़ा दूर रखें। कम से कम 6 से 8 इंच की दूरी जरूर होनी चाहिए। इससे कमरे में हवा आसानी से आएगी और ठंडक बनी रहेगी। अगर आपके घर में दो खिड़कियां आमने-सामने हैं, तो उनके बीच रास्ता खुला रखें ताकि हवा आसानी से अंदर-बाहर जा सके। इससे कमरे का तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम हो जाएगा। वहीं, गर्मी के मौसम में बेंत और हल्की लकड़ी का फर्नीचर सबसे अच्छा माना जाता है। ये फर्नीचर कपड़े वाले भारी फर्नीचर की तरह गर्म नहीं होते। अगर धूप वाले कमरे में बैठना हो तो बेंत की कुर्सी पर बैठना ज्यादा आरामदायक होगा।
77
गर्मियों में घर को रखें खुला-खुला
सराफ फर्नीचर के फाउंडर और सीईओ रघुनंदन सराफ का कहना है कि लोग गर्मियों में घर में नई चीजें जोड़ने की सोचते हैं, जबकि असली जरूरत कुछ चीजों को हटाने की होती है। हल्के पर्दे, खाली फर्श और दीवारों से थोड़ा दूर रखा गया फर्नीचर बिना एसी के तापमान बदलता और कमरे को 4 से 5 डिग्री तक ठंडा रखता है। गर्मियों में घर को आरामदायक बनाने के लिए हवा का सही बहाव सबसे जरूरी है।