भूल जाएंगे मुंबई-दिल्ली, एक्सप्लोर करें नागपुर के फेमस प्लेस, देखें लिस्ट

Published : Mar 19, 2025, 01:53 PM IST
nagpur travel guide

सार

Best places to visit in Nagpur: नागपुर, भारत का दिल, अद्भुत स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों से भरा है। यहां दीक्षाभूमि, फुताला झील और पेंच नेशनल पार्क जैसे आकर्षणों का आनंद लें।

Nagpur Famous Destinations for Travel: नागपुर भारत का दिल कहा जाता है। मुंबई-पुणे घूमने तो हर कोई जाता है लेकिन जब बात सुंदरता और अपनेपन की आती है तो इस शहर का कोई जवाब नहीं है। यहां ऐसी कई जगहें स्थित है। जहां आने के बाद आप दोबारा वापस नहीं जाना जाएंगे। ऐसे में अगर थोड़ा सा भी वक्त निकाल रहे हैं तो नागपुर जरूर एक्सप्लोर करें। आज हम आपको नागपुर का परफेक्ट प्लान बताएंगे।

1) नागपुर में घूमने की जगहें (Best Places in Nagpur to Visit)

दीक्षाभूमि (Dikshabhoomi Travel Tips)

आपको जानकर हैरान होगी, दीक्षा भूमि दुनिया का सबसे खोला स्तूप है। जहां पर संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर ने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया था। अगर आप मन की शांति और क्राउड से दूर रहना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं।

फुताला झील ( Futala Lake)

नागपुर स्थित फुताला झील अपने शानदार व्यू प्वाइंट के जानी जाती है। यहां सनराइज-सनसेट दोनों कमाल दिखे हैं। आप यहां पर पार्टनर संग आए तो ज्यादा बेहतर रहेगा। झील के पास कई तरह के स्ट्रीट फूड्स भी मिल जाएंगे।

सीताबर्डी किला ( Sitabardi Fort)

प्राचीन धरहरों का दीदार करते हुए आप 18वीं शताब्दी में बना सीताबर्डी किला विजिट कर सकते हैं। ये किला ब्रिटिशर्स और मराठाओं के बीच हुई जंग का गवाह है। यदि इतिहास प्रेमी हैं तो इस जगह को विजिट करना बनताहै।

पेंच नेशनल पार्क ( Pench National Park)

पेंच नेशनल पार्क एंडवेंचर की सारी कमी पूरी करेगा। इसे जंगल बुक की तर्ज पर तैयार किया गया है। जहां पर आप बंगाल टाइगर, तेंदुआ, हिरण और 400 से ज्यादा पक्षियों की प्रजाति देख सकते हैं। नागपुर से नेशनल पार्क 90 किलोमीटर की दूरी पर है।

रामटेक- अगर कुछ आध्यात्मिक एक्सप्लोर करना है तो रामटेक जा सकते हैं। मान्यता है, भगवान राम यहां वनवास के दौरान रुके थ। यहां पर आप राम मंदिर के साथ किले का दीदार कर सकते हैं।

2) नागपुर आने का सही समय और कैसे पहुंचें? ( How to reach Nagpur Best Time to Visit)

बता दें, अक्टूबर से मार्च का समय नागपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा है। गर्मियों (अप्रैल-जून) में तापमान 40°C से ऊपर चला जाता है, इसलिए इस दौरान जाने से बचें। फ्लाइट से आ रहे हैं तो बाबा साहेब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। ये भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा रेल से भी सीधा नागपुर पहुंचा जा सकता है। वहीं, सड़क मार्ग भी देश की सभी राजधानियों और हाइवे से जुड़ा हुआ है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

House Front Vastu Design: वास्तु के अनुसार घर के फ्रंट के 5 स्टाइलिश डिजाइन, जो बढ़ाएं पॉजिटिव एनर्जी और सुंदरता
भरा चेहरा विद शार्प जॉलाइन, ट्राई करें 7 फेम फ्रेमिंग हेयरस्टाइल