पार्टी की जान हैं ये पॉकेट स्पीकर्स, ₹500 से कम की रेंज में मिलेंगे 5 यूनिक पीस

Published : Jun 18, 2026, 06:00 PM IST

Pocket Speaker: क्या आप ₹500 से कम में अच्छा पॉकेट स्पीकर खरीदना चाहते हैं? कौन-सा मिनी ब्लूटूथ स्पीकर ट्रैवल के लिए सबसे अच्छा है? क्या छोटे पॉकेट स्पीकर्स में भी दमदार साउंड मिलता है? जानें-

PREV
15
पॉकेट स्पीकर की खासियत

पॉकेट स्पीकर्स का सबसे बड़ा फायदा उनकी पोर्टेबिलिटी है। इन्हें आप आसानी से बैग या जेब में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं। अधिकांश मॉडल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रिचार्जेबल बैटरी और शानदार साउंड आउटपुट के साथ आते हैं।

और पढे़ं- Mini Portable Speaker: घर में DJ जैसा साउंड देंगे ये मिनी स्पीकर्स, 500 रुपये से कम में खरीदें

25
5W पोर्टेबल बास स्पीकर

अगर आप बेहद कम कीमत में स्पीकर खरीदना चाहते हैं, तो 5W पोर्टेबल बास स्पीकर अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कॉम्पैक्ट स्पीकर मोबाइल, लैपटॉप और टीवी से आसानी से कनेक्ट हो जाता है। छोटे आकार के बावजूद इसकी साउंड क्वालिटी और बेस काफी तेज है, जिससे आप अपने पसंदीदा गानों का आनंद ले सकते हैं। ये आपको shopclues साइट पर केवल 139 रुपए का मिल जाएगा।

35
मल्टीपरपज पॉकेट स्पीकर

यह मल्टीपरपज पॉकेट स्पीकर एफएम रेडियो, ऑक्स इनपुट और रिचार्जेबल बैटरी जैसी सुविधाओं के साथ आता है। ट्रैवल और घरेलू उपयोग के लिए यह एक शानदार ऑप्शन है। इसकी साउंड क्वालिटी इतनी अच्छी है कि छोटी गेट-टुगेदर और पार्टी में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इसमें हैंगिंग स्ट्रैप भी दिया गया है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

45
राउंड शेप पॉकेट स्पीकर

अगर आपको स्टाइलिश और कॉम्पैक्ट डिजाइन पसंद है, तो राउंड शेप पॉकेट स्पीकर खरीदें। इसका आकार इतना छोटा होता है कि आप इसे आसानी से हाथ या जेब में रख सकते हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ यह दमदार साउंड एक्सपीरियंस भी देता है। अमेजन पर ये स्पीकर आपको 319 रुपए की रेंज में मिल जाएगा।

55
जेब्रोनिक्स पॉकेट स्पीकर

जेब्रोनिक्स अपने शानदार साउंड सिस्टम के लिए जाना जाता है। ब्रांड का यह 4W वियरेबल ब्लूटूथ स्पीकर माइक्रोफोन और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। इसमें लगभग 20 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। इसका हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे ट्रैवल, वॉक, साइकलिंग और वर्कआउट के दौरान इस्तेमाल करने के लिए बेस्ट बनाता है। ये आपको अमेजन पर केवल 499 रुपए का मिलेगा।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. पॉकेट स्पीकर क्या होता है?

पॉकेट स्पीकर एक छोटा और पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर होता है, जिसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

2. क्या पॉकेट स्पीकर पार्टी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है?

हां, छोटी पार्टी, पिकनिक और आउटडोर गेट-टुगेदर के लिए पॉकेट स्पीकर्स बेस्ट हैं।

3. पॉकेट स्पीकर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

साउंड क्वालिटी, बैटरी बैकअप, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, पोर्टेबिलिटी और बिल्ड क्वालिटी जरूर जांचें।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories