
Bhai Dooj 202Outfit Ideas: भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अगर आपने अभी तक आउटफिट डिसाइड नहीं किया है तो परेशान होने की बजाय पुराने सूट को दुपट्टे के साथ स्टाइलिश बनाया जा सकता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आइडियाज बताएंगे, जिनकी मदद से मिसमैच लुक भी क्लासी और फैशनेबल लगेगा।
प्लेन कॉटन या साटन सलवार सूट को हैवी लुक देते हुए डिजिटल प्रिंट सिल्क दुपट्टा बहुत खूबसूरत लगता है। यहां गोल्डन कुर्ती के साथ येलो प्रिंटेड दुपट्टा कैरी किया है। आप इसे रेड या व्हाइट सलवार सूट के साथ कैरी करें। साथ में पर्ल ज्वेलरी के साथ लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Dhanteras पर गोल्ड नहीं, खरीदें चांदी की 4 कम ग्राम की ज्वेलरी, घर में आएंगी खुशियां
कंट्रास्ट लुक पसंद करती है तो बांधनी दुपट्टा को च्वाइस बनाएं। कंफर्ट और स्टाइल को कैरी करते हुए इसे किसी भी रंग के सलवार सूट (Salwar Suit Design) के साथ टीमअप किया जा सकता है। यहां पर क्रीम कलर के शरारा सूट को पिंक दुपट्टा संग स्टाइल किया है। आप 300 रुपए तक इसे खरीद सकते हैं। आप लुक ऑक्सीडाइज्ड या फिर मल्टीकलर ज्वेलरी संग इसे वियर करें।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2025 Shopping: सोना-चांदी महंगा? कोई बात नहीं! धनतेरस पर दिल्ली में यहां से खरीदें सस्ते बर्तन
एंब्रॉयडरी दुपट्टा बहुत शानदार लगता है। आप इसे हैवी-प्लेन हर तरह के सूट के साथ स्टाइल कर सकती है। यहां कथक फैब्रिक पर एंब्रॉयडरी शीशा वर्क, फैंसी स्टोन मोती और डिजिटल ब्लॉक प्रिंट काम किया गया है। इसे सूट के अलावा लहंगा के साथ भी पहना जा सकता है। आजकल ऐसे लुक खूब पसंद किए जा रहे हैं।
बहुत से लोग दुपट्टा और चुन्नी को सामान समझते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दुपट्टा हमेशा मोटे फैब्रिक जैसे सिल्क, बनारसी या फिर कॉटन पर होता है। इसके इतर चुन्नी नेट, झिल्ली और बिल्कुल पतली लेयर पर होती है।
सलवार सूट के 2 और 2.5 मीटर का दुपट्टा बढ़िया रहता है। अगर आप लहंगा के साथ दुपट्टा ले रही हैं तो ये डायमेंशन 3 मीटर तक रखें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.