
ट्रेवल डेस्क। बीते दिनों चेन्नई का बीच सुर्खियों में रहा। जहां समुद्र की लहरों के नजारे देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। कोई विश्वास ही नहीं कर पा रहा था कि ये हमारे देश में भी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां लोगों ने डार्क ब्लू चमचमाती लहरों को फोन में कैप्चर किया। जिसने भी ये नजारा देखा वो देखता रहा गया। इसे वैज्ञानिक भाषा में बायोल्यूमिनसेंट कहा जाता है। नेशनल ओशन सर्विसेज के मुताबिक, बायोल्यूमिनसेंट जीवों से निकलने वाली रोशनी उनके अंदर होने वाली रासायनिक प्रक्रियाओं से उत्पन्न होती है। वैसे तो इन नजारों का लुत्फ उठाने के लिए टूरिस्ट फीलिपींस और यूरोपियन कंट्री जाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं,भारत में भी इन वेवों को देखा जा सकता है। आज हम आपके लिए उन बीच की लिस्ट लेकर आये हैं,जहां पर आप ये अद्भुत नजारा देख सकते हैं।
1) हैवलॉक द्वीप, अंडमान और निकोबार
अंडमान और निकोबार खूबसूरत जगह है,यहां पर क्राउड भी अन्य जगहों के मुकाबले कम रहता है। यहां पर हैवलॉक द्वीप स्थित है। जो अपने सफेद रेतीले समुद्र तटों और साफ पानी के लिए मशहूर है। यहां पर रात के समय राधा नगर बीच के पास बायोल्यूमिनसेंट लहरों का अद्भुत दृश्य देखा जा सकता है। आप नाव की सवारी या स्कूबा डाइविंग करके इस नजारे को देख सकते हैं।
2) बेतालबतिम बीच, गोवा
गोवा जाने का सपना हर किसी का होता है लेकिन कहा जाये यहां पर चमकती ब्लू लहरों का दीदार कर सकते हैं तो इस पर क्या कहेंगे। दरअसल, बेतालबतिम बीच पर रात में बायोल्यूमिनसेंस का दुर्लभ नजारा भी देखने को मिलता है। इसे स्थानीय लोग सनसेट बीच के नाम से भी बुलाते हैं। अगर आप रात में समंदर की लहरों को बदलते देखना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं।
3) तिरुवनमियुर बीच, तमिलनाडु
तमिलनाडु में ऐसे कई हिल स्टेशन हैं जिसे घूमने हर साल देश-विदेश के पर्यटक जाते हैं। हालांकि आप यहां पर बीचों का अनुभव भी कर सकते हैं। तमिलनाडु स्थित तिरुवनमियुर बीच पर भी बायोल्यूमिनसेंट वेव्स को निहारा जा सकत है। वैसे तो यहा पर ये घटनाएं आम हैं लेकिन आप इस पल का गवाह बनने चाहते हैं तो नसून के बाद के महीनों आ सकते हैं।
4) कौप बीच, कर्नाटक
कौप बीच अपने लाइटहाउस और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यहां पर कुछ रातों में मानसून के बाद बायोल्यूमिनसेंट पानी का अद्भुत नजारा दिखाई देता है। जिसे देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है।
5) बंगाराम द्वीप, लक्षद्वीप
लक्षद्वीप का यह छोटा द्वीप भी बायोल्यूमिनसेंस के लिए मशहूर है। यहाँ की लहरें अंधेरे में नीली चमक बिखेरती हैं, जो फॉस्फोरसेंट शैवाल के कारण होता है। कम बजट में आप समंदर की इन ब्लू को भारत में निहार सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Diwali 2024: दीपावली पर अयोध्या ट्रिप, एक दिन में कैसे घूमें रामनगरी? जानें यहां
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.