₹ 500 में बर्थडे पार्टी डेकोर के 5 आइडिया, हर कोई देखते ही करेगा तारीफ

Published : Jul 23, 2026, 09:32 PM IST
party decoration ideas under 500

सार

Budget Party Decoration: सिर्फ ₹500 के बजट में घर पर शानदार पार्टी डेकोरेशन करें। जानें 5 आसान और स्टाइलिश पार्टी डेकोर आइडिया, जो आपके सेलिब्रेशन को देंगे आकर्षक और यादगार लुक।

बर्थडे पार्टी के लिए आपको हजारों रु खर्च करने की जरूत नहीं। मात्र 500 रुपये के अंदर आप बर्थडे की डेकोरेशन कर घर को सजा सकते हैं। इसके लिए आपको बेसिक चीजों की जरूरत पड़ेगी। एनिवर्सरी, राखी, किटी पार्टी या छोटी-सी गेट-टुगेदर में भी 500 रु के अंदर डेकोरेशन किया जा सकता है।

बैकड्रॉप के लिए बैलून और रिबन

रिबन और पेपर टेप की मदद से आप घर के कॉर्नर को बैलून और रिबन से सजाएं। 2-3 रंग के अलग-अलग थीम चुन सकते हैं। कम बजट और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला डेकोर आइडिया में ये सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लटकते हुए रिबन पार्टी के लुक को सबसे अलग दिखाते हैं। ये आपको आसानी से 100 से 150 रु के अंदर मिल जाएंगे।

फेयरी लाइट्स का करें इस्तेमाल

आप कमरे के सेंटर में पार्टी की थीम के साथ फेयरी लाइट्स का यूज कर सकते हैं। इस कारण से ये ज्यादा हाईलाइट हो जाता है और हर किसी की नजर उसी पर जाती है। मात्र 200 या इससे कम रु में आप आसानी से फेयरी लाइट्स खरीदें और पार्टी की शान को बढ़ाएं। 

और पढ़ें: सुहागिनों के लिए मंगलसूत्र स्टाइल कड़े, काले मोतियों से बढ़ेगी खूबसूरती

DIY हैंगिंग डेकोरेशन

कम खर्चे में आप DIY हैंगिंग डेकोरेशन बना सकती है। इसके लिए आप पेपर टैसल, स्टार, हार्ट या फ्लावर हैंगिंग भी चुन सकते हैं। घर में बची हुई चीजे से DIY हैंगिंग डेकोरेशन बनाने के तरीके सीखे जा सकते हैं। हैंगिंग बनाने में कई बार खर्च की जरूरत नहीं होती है।

फूल और मोमबत्तियों का यूज

फूल और कैंडिल भी कम खर्चे में मिल जाती हैं। आप इसे एक टेबल के कोने से सजा सकती हैं। ताजे फूल, छोटी कांच की बोतलें, टी-लाइट कैंडल या एलईडी कैंडल पार्टी लुक को इनहेंस करने का काम करेगी।

वॉल में सजाएं फोटो

कम खर्चे में अगर आप वॉल को सजाना चाहती हैं, तो स्पेशल ओकेजन से रिलेटेड फोटो को दीवार में सजाएं। ये कम खर्चे में डेकोरेशन का बेहतरीन आइडिया है। जरूरत से ज्यादा डेकोरेशन करने के बजाय साफ-सुथरा लुक ज्यादा सोबर लगेगा। इस तरह से आप 500 रु के अंदर अच्छी डेकोरेशन कर सकते हैं

और पढ़ें: Corner Shelf Design: बटरफ्लाई से फ्लोरल डिजाइन तक, देखें कॉर्नर शेल्फ के स्टनिंग स्टाइल

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Corner Shelf Design: बटरफ्लाई से फ्लोरल डिजाइन तक, देखें कॉर्नर शेल्फ के स्टनिंग स्टाइल
मेकअप आर्टिस्ट ने बताईं 4 कॉमन मिस्टेक्स, जिनकी वजह से परफेक्ट नहीं दिखता मेकअप