
आज के समय में रीयूज और रिसाइकलिंग सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है। घर में रोज इस्तेमाल होने वाली पानी की बोतलें, खासकर बिसलरी जैसी प्लास्टिक बोतल अक्सर यूज के बाद फेंक दी जाती हैं। लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से आप इन्हें शानदार होम डेकोर और यूज़फुल आइटम्स में बदल सकते हैं। अगर आप कम खर्च में कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो ये 5 आसान DIY क्राफ्ट आइडियाज आपके लिए परफेक्ट हैं।
पुरानी बॉटल को बीच से काटकर आप एक सुंदर प्लांटर बना सकते हैं। ऊपर वाले हिस्से को उल्टा करके मिट्टी और पौधा लगा दें। बाहर से इसे पेंट या जूट से डेकोरेट करें। यह प्लांटर बालकनी या किचन गार्डन के लिए बहुत अच्छा रहता है और छोटे पौधों को स्टाइलिश लुक देता है।
और पढ़ें - बेबी बेडरूम 7 डिजाइन, चाइल्ड रूम में मिस ना करें ये चीजें
खाली बॉटल को अच्छे से साफ करके उसमें फेयरी लाइट डाल दें। बाहर से ग्लिटर, पेंट या स्टिकर लगाकर इसे सजाएं। रात में यह लैंप बहुत सुंदर और सॉफ्ट लाइट देता है, जो बेडरूम या लिविंग रूम को cozy और aesthetic बना देता है।
बॉटल के ऊपरी हिस्से को काटकर आप एक पेन स्टैंड बना सकते हैं। इसे कलरफुल पेपर, फैब्रिक या पेंट से सजाकर आकर्षक बना सकते हैं। यह बच्चों के लिए भी एक फन DIY एक्टिविटी है और स्टडी टेबल को neat रखने में मदद करता है।
और पढ़ें - Flower Pot: स्मॉज साइज वास डिजाइंस, 100Rs में लें 6 एंटिक फ्लॉवर पॉट
बॉटल को साइड से काटकर उसमें छोटे पौधे या आर्टिफिशियल फ्लावर लगा सकते हैं। फिर इसे रस्सी या वायर से दीवार पर टांग दें। यह DIY आइडिया खाली दीवार को खूबसूरत और ग्रीन बना देता है, खासकर बालकनी और किचन में।
बॉटल में छोटे छेद करके उसमें दाना भर दें और बाहर एक छोटी स्टिक लगा दें ताकि पक्षी बैठ सकें। इसे बालकनी या पेड़ पर टांग दें। यह न सिर्फ क्रिएटिव है बल्कि प्रकृति से जुड़ने का भी एक अच्छा तरीका है।