Bubble Wrap Uses at Home: क्राफ्ट, गार्डनिंग और स्टोरेज में ऐसे करें बबल रैप का यूज

Published : Apr 11, 2026, 08:00 PM IST
bubble wrap uses at home

सार

Bubble Wrap DIY: नए फ्रिज या टीवी के साथ आए बबल रैप को फेंकने की बजाय स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करें। जानें बबल रैप से क्राफ्ट, गार्डनिंग, इंसुलेशन और स्टोरेज के आसान और क्रिएटिव आइडियाज।

DIY Bubble Wrap Crafts: जब भी कोई नया इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदा जाता है उसके साथ कॉटन के बॉक्स में बबल रैप लपेटकर आता है। ये बबल रैप बहुत काम की चीज है। यह हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि इसका इस्तेमाल आप स्ट्रेस रिलीफ करने से लेकर क्रिएटिव क्राफ्ट और डेकोरेशन करने में भी कर सकते हैं। आइए आज जानते हैं कि इस बबल रैप का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है...

कैसे करें बबल रैप का इस्तेमाल

नए टीवी, फ्रिज या एसी के साथ जो बबल रैप निकलता है इसे खोलकर रख लें, फिर जब आपको जरूरत पड़े आप सामान को रैप करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर ट्रांसपोर्ट के दौरान यह चीजों को टूटने से बचाता है। इसमें आप कांच की चीजें, क्रोकरी सेट या शोपीज को रैप करके रख सकते हैं।

और पढे़ं- टूटे हुए प्लास्टिक के टोकरी को फेंके नहीं, इन स्मार्ट तरीकों से करें Reuse

इंसुलेटर के रूप में करें इस्तेमाल

बबल रैप का इस्तेमाल आप इंसुलेशन के लिए खिड़की दरवाजों पर कर सकते हैं। ऐसा करने से ठंड और गर्मी से बचाव होता है, क्योंकि यह बीच में एक लेयर बना देता है। इससे घर का टेंपरेचर भी कम होता है। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल करने से दरवाजे खिड़की में गैप को बंद किया जा सकता है, जिससे धूल मिट्टी कम आती है और साउंड प्रोटेक्शन भी मिलता है।

गार्डनिंग में करें इस्तेमाल

बबल रैप का इस्तेमाल गार्डनिंग में भी किया जा सकता है। ये पौधों को ठंड या गर्मी से बचाने का काम करता है। इसे गमले के नीचे लगाकर पौधों की ड्रेनेज को भी बेहतर किया जा सकता है। बीज उगाने के लिए सीड स्टार्टिंग में भी इसका यूज करें।

क्राफ्ट डेकोरेशन में करें बबल रैप का इस्तेमाल

पेंटिंग में टेक्सचर बनाने के लिए या DIY डेकोरेशन करने के लिए भी आप बबल रैप का इस्तेमाल कर सकते हैं। बबल रैप को इस तरह से राउंड या ओवल शेप का कट करके किसी शीट पर स्टिक करें। रंग-बिरंगे कलर करें, क्यूट सा क्राफ्ट बच्चों के लिए बनाएं।

3D पेंटिंग्स में करें इस्तेमाल

बबल रैप का इस्तेमाल आप इस तरह से 3D पेंटिंग बनाने में भी कर सकते हैं। इसकी राउंड बॉल बनाकर अलग-अलग कलर करें, उसे डैब करके कलर करें। फ्लावर की डिटेलिंग करें और अपनी पेंटिंग तैयार करें।

वेजी-फ्रूट्स फ्रेश रखने के लिए करें इस्तेमाल

अगर आपके पास क्लिंग रैप या प्लास्टिक रैप खाने को फ्रेश रखने के लिए नहीं है, तो आप अपने फ्रूट्स और वेजिटेबल को फ्रेश रखने के लिए बबल रैप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे सब्जी और फल लंबे समय तक फ्रेश रहता है।

स्ट्रेस रिलीफ के रूप में करें इस्तेमाल

बबल रैप को दबाने में बहुत मजा आता है, लेकिन स्टडी कहती है कि इसे दबाने से स्ट्रेस कम होता है और आप के शरीर में डोपामाइन हार्मोन रिलीज होता है, जो एक हैप्पी हार्मोन और आपको खुश करता है।

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Curly Hair Without Machine: नो मशीन नो डैमेज ! 1 दुपट्टे से पाएं परफेक्ट कर्ली हेयर
मानसून में घर की ये 5 जगहें बन जाती हैं फफूंदी का अड्डा, कहीं आपका घर भी तो नहीं?