
लाइफस्टाइल डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी में बहुत सी चीज कॉमन है। दोनों न सिर्फ एक ही इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती है, बल्कि दोनों के हस्बैंड भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं और दोनों आईपीएल फ्रेंचाइजी में कप्तान भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं अथिया शेट्टी और अनुष्का शर्मा की फैशन चॉइस भी काफी कुछ मिलती-जुलती है। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे, बल्कि यह दोनों एक्ट्रेस एक ही ब्रांड का हूबहू एक जैसा टॉप पहनी नजर आई। बस इसमें रंग का फर्क है। अगर आप भी अनुष्का और अथिया के इन लुक से इंस्पिरेशन लेना चाहती हैं, तो हम आपको बताते हैं इसकी डिटेल्स।
अथिया शेट्टी का पिंक बार्बी लुक
हाल ही में अथिया शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह फुशिया पिंक कलर का ऑफ शोल्डर टॉप पहनी नजर आ रही है और इसके साथ उन्होंने ब्लू वाइड लेग जींस कैरी किया है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गोल्ड लटकन वाले इयररिंग्स कैरी किए और काजल लगाकर अपने लुक को पूरा किया। साथ ही अपनी ड्रेस से मैच करते हुए अथिया ने गुलाबी रंग की लिपस्टिक को चुना।
अनुष्का ने भी पहने सेम टॉप
इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अथिया शेट्टी से पहले इस तरह का टॉप पहनी नजर आ चुकी हैं। सनशाइन येलो ऑफ शोल्डर टॉप को अनुष्का ने लाइट ब्लू रंग के डेनिम के साथ पेयर किया। इसके साथ उन्होंने गोल्डन हूप्स इयररिंग्स पहने और थोड़ा सा काजल और गुलाबी ब्लश के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को पूरा किया।
18000 रुपए का है अथिया-अनुष्का का टॉप
अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी दोनों का टॉप malie ब्रांड का है। इस ऑफ शोल्डर डिटेल टॉप का प्राइस 18000 रुपए है। लेकिन आप इस तरीके के टॉप को रीक्रिएट भी कर सकती हैं। कॉटन फैब्रिक में इस तरीके का टॉप आप स्टिच करवा सकती हैं या ऑनलाइन आपको इस तरह का टॉप आसानी से 1 हजार से 2 हजार की रेंज में मिल जाएगा।
और पढ़ें- Blouse designs: सेक्सी और बोल्ड दिखने के लिए पहने ये 8 ब्रालेट ब्लाउज
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.