लाइफस्टाइल: परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में है। उनका नाम आप सांसद राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं परिणीति मुंबई में किस घर में रहते हैं? तो आइए हम आपको दिखाते हैं उनके आलीशान घर की कुछ Inside Photos.
परिणीति चोपड़ा यूं तो अंबाला की रहने वाली है। लेकिन मुंबई में उनका आलीशान घर है, जिसे फेमस इंटीरियर डिजाइनर ऋचा बहल ने डिजाइन किया है।
28
परिणीति चोपड़ा के घर की इनसाइड तस्वीरें
परिणीति चोपड़ा अक्सर अपने घर की तस्वीरें शेयर करती रहती है, जिसमें उनका घर बेहद खूबसूरत और लैविश लगता है।
38
परिणीति चोपड़ा का ड्राइंग रूम
परिणीति चोपड़ा का ड्राइंग रूम बेहद खूबसूरत है, जिसमें व्हाइट कलर के काउच पर ढेर सारे कुशन रखे हुए हैं, जिसके पीछे एक वुडन डाइनिंग टेबल है। इसके साथ एक बड़ी सी फ्रेंच विंडो और ओपन बालकनी स्पेस है।
48
परिणीति चोपड़ा का लिविंग रूम
परिणीति चोपड़ा के घर का लिविंग रूम बेहद खूबसूरत है, जिसमें ढेर सारी पेंटिंग लगाई हुई है। इसके अलावा हल्के रंग के पर्दे और एंटीक शो पीस से इसे सजाया गया है।
58
परिणीति चोपड़ा का पूजा घर
परिणीति चोपड़ा ने अपने अपार्टमेंट में एक छोटा सा मंदिर भी बनाया है, जहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी।
68
खूबसूत पेंटिंग से सजा है परिणीति का घर
दिवाली के मौके पर परिणीति ने अपने घर से यह तस्वीर शेयर की थी, जिसमें बैकग्राउंड में बेहद खूबसूरत और मॉडर्न पेंटिंग लगाई गई है और दीवारों को रॉयल व्हाइट लुक दिया गया है।
78
परिणीति चोपड़ा का टीवी रूम
परिणीति चोपड़ा के घर में एक थिएटर रूम भी बनाया गया है, जहां पर एक बड़ा सा टीवी लगा हुआ है। यहां से परिणीति चोपड़ा ने बिंज वॉच करते अपनी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह लायन किंग मूवी देख रही थी।
88
बेहद खूबसूरत है परिणीति चोपड़ा की बालकनी
परिणीति चोपड़ा के घर की बालकनी से बेहद खूबसूरत व्यू नजर आता है। उन्होंने अपनी बालकनी में कई सारे प्लांट्स भी लगाए हुए हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.