
Suhana Khan Statement Eye and Nude Lipstick: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने मिनिमल और नैचुरल मेकअप लुक के लिए जानी जाती हैं। कई ओकेजन में सुहाना खान के मेकअप के डिफरेंट शेड्स देखने को मिले। हाल ही में सुहाना खान कपूर फैमिली की शादी अटेंड करने गई थीं। सुहाना खान ने आइवरी लहंगे संग ओपन कर्ली हेयर और छोटी बिंदी लगाकर दिल लूट लिया।सुहाना की न्यूड लिपस्टिक और आईलाइनर ने फैंस का ध्यान खींचा। आईए जानते हैं सुहाना खान ने मेकअप में क्या खास किया?
अपनी कातिल अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली सुहाना खान ने लहंगे के साथ मिनिमल मेकअप लुक कैरी किया। सुहाना ने आई मेकअप को स्टेटमेंट लुक देने के लिए काले के बजाय ब्राउन काजल लगाया। साथ में विंक्ड ब्लैक कलर आईलाइनर उनकी आंखों और फेस को परफेक्ट मैच दे रहा है। एक्ट्रेस ने क्रिस्टल बिंदी की जगह लाल रंग की छोटी बिंदी लगाई। वहीं गालों में लाइट पिंकिश आईशैडो भी गालों को उभारने का काम कर रहा है।
सास का स्टाइल बहू करेगी फॉलो ! पहनें Govinda की बीवी से सलवार सूट
वेस्टर्न आउटफिट हो या फिर एथनिक लुक, सुहाना खान को डार्क लिपस्टिक शेड्स के बजाय न्यूड लिपस्टिक लगाना बेहद पसंद है। सुहाना ने आइवरी एंब्रॉयडरी लहंगे के साथ पिंक न्यूड लिपस्टिक शेड चुना है जो की सटल मेकअप के साथ परफेक्ट दिख रहा है। लिपस्टिक के आउटर पार्ट्स में डार्क टोन को और अंदर की तरफ लाइट टोन का इस्तेमाल किया गया है। ओवरऑल मेकअप सुहाना खान के स्किन टोन को कंप्लीमेंट कर रहा है।शाहरुख खान की बेटी चिक बोंस को हाईलाइट करना बिल्कुल नहीं भूलतीं। उन्होंने इस लुक में भी हाइलाइटर का पूरा ध्यान रखा है। आप चाहे तो लहंगा लुक के लिए लिप ग्लॉस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.