
Bottle Fountain Idea: अगर आप अपने घर को खूबसूरत लुक देना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना तो आप अपने घर के अंदर, आंगन या बालकनी में प्लास्टिक या कांच की बोतलों से खूबसूरत सा फव्वारा यानी कि फाउंटेन बना सकते हैं। बोतल फाउंटेन बनाना बहुत आसान है। आप घर पर ही वेस्ट, प्लास्टिक या कांच की बोतल से सुंदर फाउंटेन तैयार कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका...
बोतल फाउंटेन बनाने के लिए एक प्लास्टिक की बोतल को बीच से काट लें, नीचे वाला हिस्सा बेस बनेगा। दूसरी बोतल को ऊपर से कटकर फाउंटेन का शेप दें, नीचे वाली बोतल में पानी भरें। उसमें सबमर्सिबल मोटर रखें। मोटर से पाइप जोड़े और पाइप को ऊपर की बोतल तक ले जाए। ऊपर वाली बोतल को इस तरह सेट करें कि पाइप से पानी ऊपर आए और वापस नीचे गिरे। सभी हिस्सों को ग्लू से अच्छी तरह से फिक्स कर लें। चाहे तो पत्थर, कलर्स और ग्लिटर से डिटेल करें। अब मोटर ऑन करें, पानी ऊपर जाएगा फाउंटेन की तरह दिखेगा और वापस नीचे गिरेगा।
अगर आपके पास पुरानी शराब की बोतल पड़ी है, तो उससे आप ग्लास बोतल फाउंटेन भी बना सकते हैं। बड़े से कंटेनर में कुछ फ्लावर और लीफ की डिटेलिंग करें। एक स्टैंड पर कांच की बोतल रखें और उसके नीचे ग्लास रखें। इसमें ऐसे मोटर फिक्स करें कि पानी नीचे की तरफ गिलास में गिरे और नीचे से वापस रिवर्स बोतल में जाएं।
अपने गार्डन में आप इस तरीके का खूबसूरत फाउंटेन भी बना सकते हैं। जिसमें कुछ स्टोन की डिटेलिंग भी की है। एक बड़े से टब या कंटेनर में पत्थरों को रखकर सजाएं। एक गिलास रखें ऊपर से कुछ फ्लावर्स के पॉट रखें, तीन बोतल को ऐसे अरेंज करें कि इसमें से पानी गिरता हुआ नजर आए। कुछ लाइट डेकोरेशन भी करें और खूबसूरत सा फाउंटेन तैयार करें।
लकड़ी के बड़े से लॉग के ऊपर भी आप फाउंटेन बना सकते हैं। इसे बीच से ग्रिल करके इसमें एक बोतल हैंग करें। नीचे एक कैटल या ग्लास रखें, जिसमें से पानी गिरता है। साथ में कुछ आर्टिफिशियल फ्लॉवर्स की डिटेलिंग करके भी आप खूबसूरत सा फाउंटेन तैयार करके घर के किसी कोने में सजा सकते हैं।
ऊपर की ओर से गिरता हुआ पानी का झरना बहुत खूबसूरत लगता है। आप घर में भी इसे रीक्रिएट कर सकते हैं। कांच या सिरेमिक की बोतल को किसी स्टैंड के ऊपर ऊंचाई पर रखें। इसमें पानी भरकर मोटर लगाएं, ताकि पानी नीचे गिरे और वापस बोतल में चढ़ जाए। इसे एक लंबे स्टैंड पर रखे और नीचे कुछ स्टोन, शंख, शीप से सजाएं।