DIY Thermocol Fountain Ideas: कम बजट में घर को दें लग्जरी लुक। जानिए कैसे सिर्फ 20रु में आप थर्माकोल से घर पर सुंदर सा झरना बना सकते हैं। आसान क्राफ्ट आइडियाज और जरूरी टिप्स पढ़ें यहां।

घर को एस्थेटिक और कोजी बनाने के लिए केवल लाइट और फर्नीचर काफी नहीं है। आजकल तो घर में झरना लगाने का ट्रेंड बढ़ गया है। वैसे तो मार्केट में इनडोर फाउंटेन (Indoor Fountain) मिल जाएंगे, हालांकि ऐसा करना हर किसी का बजट एलाऊ नहीं करता है। ऐसे में हम आपके लिए आए हैं DIY आइडिया, जहां आप थर्माकोल से मात्र 20रू. में सुंदर सा झरना तैयार कर सकते हैं।

टेबलटॉप मिनी फाउंटेन

अगर आप बालकनी या लिविंग रूम के लिए Fountain Home Decor पीस तलाश रहे हैं तो टेबलटॉप मिनी फाउंटेन बनाएं। इसके लिए पहले थर्माकोल से बेस बना लें और फिर छोटी-छोटी लेयर बनाकर हॉट गन से जोड़ दें। अब इसमें कंकड़, छोटे-छोटे पौधे, LED लाइट के साथ सबमर्सिबल पंप विद पाइप लगाएं। पंप की मदद से पानी घूमता रहेगा। अगर आप इसे स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो आसपास शोपीस रखें, इससे स्टाइल खिलकर आएगा।

वॉटरफॉल फाउंटेन स्टाइल

बालकनी या रूम के साइड कॉर्नर को फिल करने के लिए आप थर्माकोल से वॉटरफॉल फाउंटेन बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए थर्माकोल को सीढ़ी नुमा काट लें। अब इसमें ग्रे कलर या सीमेंट लगाकर कलर करें, ये दिखने में लुक बिल्कुल असली वॉटरफॉल जैसा लुक देगा। बेस के लिए छोटा टब या फिर मटका इस्तेमाल करें। इसमें पानी भरकर मोटर और पंप कनेक्ट कर दें। आप फाउंटेन को और भी यूनिक बनाने के लिए आसपास आर्टिफिशियल ग्रास या फिर पत्थर बिछा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Gold Ka Locket Design: 1 ग्राम लॉकेट से बीवी होगी खुश, सोने में देखें 7 फैंसी डिजाइन

थर्माकोल LED फाउंटेन

थर्माकोल से एलईडी झरना बनाने के लिए बेस बना लें और फिर इसमें प्लास्टिक का कंटेनर लगाएं, ये तालाब जैसा दिखता है। अब एक साइड में थर्माकोल के छोटे-छोटे टुकड़ों को एक-दूसरे से चिपकार लेयर लुक दें, इससे पानी गिरता हुआ बहुत अच्छा लगता है। वॉटर पंप को नीचे वाले कंटेनर में रखें और पाइप को जोड़ते हुए ऊपर तक ले जाएं। इसे स्टाइलिश दिखाने के लिए आप कलरफुल LED स्ट्रिप का इस्तेमाल करें।

थर्माकोल से झरना बनाने के टिप्स

  • थर्माकोल अक्सर पानी सोख लेता या फिर घुल जाता है। इससे बचने के लिए आप झरने वाले रास्ते पर सीमेंट का घोल या वाटरफ्रूफ पेंट का यूज करें, तभी आपका DIY झरना बन पाएगा।
  • फाउंटेन पर मोमबत्ती का इस्तेमाल कभी न करें, इससे थर्माकोल जल सकता है।