
श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी (Janmashtami) कहा जाता है। हर साल भाद्रपद माह के कृष्म पक्ष की अष्टमी तिथि पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है, इस दिन भक्त, श्रीकृष्ण (Shri Krishna) के लिए व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। वैसे आप इस जन्माष्टमी पर घर में कुछ खास पौधे ला सकते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में रखी हर चीज में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा होती है। पेड़-पौधे में भी एक खास ऊर्जा बताई गई, जिसका शुभ प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है। घर में ये पेड़-पौधे लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है। इन पौधों को लगाने से घर के लोगों की सेहत भी अच्छी बनी रहती है, जानें कौन से पौधों को घर में लगाना शुभ माना गया है।
क्रासुला ओवाटा
क्रासुला का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में यह पौधा होता है वहां लक्ष्मी की कमी भी रहती। अपनी सकारात्मक ऊर्जा से यह पौधा धन को भी अपने घर की तरफ खींचता है। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचारण करता है। इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार पर दाईं दिशा में रखना चाहिए। इसे ऐसी जगह रखें जहां से सूर्य का प्रकाश इस पर पड़े।
बैम्बू प्लांट
बैम्बू प्लांट को बांस का पौधा भी कहा जाता है। इसे हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। इसे लगाने घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। बांस को सुख, शांति और समृद्धि देने वाला पौधा माना गया है. इस पौधे लॉन में लगाया जाता है। सफेद पलाश सफेद पलाश को लक्ष्मणा का पौधा भी कहा जाता है। यह पौधा जहां लगता है वहां से धनवर्षा शुरू हो जाती है। घर में इसे लगाने से घर के सभी सदस्यों की सेहत भी सही रहती है। इसे बड़े गमले में लगाना चाहिए।
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट को एयर प्यूरीफायर भी कहते हैं। यह पौधा घर की हवा को शुद्ध करता है। इसे लगाने से ऑक्सिजन का लेवल बढ़ता है। इससे घर में सुख और शांति आती है और धन समृद्धि के मार्ग खुल जाते हैं। स्नेक प्लांट लगाने से घर की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
कोलोकैसिया एस्कुलेंटा
इस पौधे को हाथी का कान भी कहा जाता है। इसे लगाने से घर में खुशियां आती हैं। इससे घर का हर कोना उत्साह से भर जाता है। घर में इसे लगाने से मन और मस्तिष्क शांत रहता है। यह पौधा गुडलक लेकर आता है।
तुलसी
तुलसी को हिंदू धर्म में काफी शुभ और पवित्र पौधा माना गया है। इसकी पूजा सदियों से होती आ रही है। कई लोग इसे घर के बीच आंगन में भी रखते हैं। यह पौधा घर में सकारात्मकता लाता है। तुलसी का पौधा यदि उत्तर-पूर्व में लगाया जाए तो घर में धन की कमी नहीं होती है।
आंवला
हिंदू धर्म के मुताबिक आंवले के पेड़ में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश जी का वास माना जाता है। मान्यता है कि जो इस पेड़ को लगता है उसके पाप-दोष नष्ट हो जाते है। उनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
पीस लिली
पीस लिली (Peace Lily) का पौधा प्रेम व सद्भाव का प्रतीक है। इसे बेडरूम में रखने से नींद अच्छी आती है और बुरे सपने दूर होते हैं। अगर आप अनिद्रा से परेशान हैं, तो अपने कमरे में लिली का पौधा रखना बहुत लाभकारी हो सकता है।
मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर के सामने वाले कमरे के दक्षिण-पूर्व कोने में रखने पर घर में सौभाग्य आता है। मनी प्लांट को अपने घर के गलियारे में लगाना भी फायदेमंद हो सकता है।
एलोवेरा
एलोवेरा का पौधा घर में सौभाग्य और समृद्धि लाता है। सिर्फ आध्यात्मिक रूप से ही नहीं, एलोवेरा में कई आयुर्वेदिक गुण भी होते हैं। इसके जेल को कीटाणुनाशक, मॉइस्चराइजर, कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
और पढ़ें- स्वाद के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है पुदीना और धनिया, जानें कैसे
मेघालय के प्राकृतिक सौंदर्य को और मनोरम बनाते हैं प्रदेश के ये 7 वॉटर फॉल
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.