
पुदीना और धनिया की खुशबू आप के भोजन को और भी ज्यादा जायकेदार बना देती है। यह किसी भी व्यंजन के स्वाद को बढ़ा देते हैं। पुदीना ताजा और मीठा स्वाद लाता है। इसका प्रयोग अक्सर पीने वाली चीजों, सलाद और तरह-तरह के व्यंजन में किया जाता है। पुदीना भोजन को पचाने के लिए भी फायदेमंद होता है।
दूसरी ओर धनिया की पत्ती खट्टेपन के लिए जानी जती है। यह आमतौर पर सलाद और करी में डाली जाती है। धनिया की पत्ती और पुदीना दोनों में ही कई सारे गुण होते हैं। ये दोनों ही अपने गुणों के अनुसार पकवानों को स्वादिष्ट बनाते हैं। इन दोनों की ही अलग-अलग विशेषताएं हैं।
पुदीना के गुण:
स्वाद: पुदीने के स्वाद में मिठास होती है। यह ताजा और ठंडा होता है। किसी भी व्यंजन और पेय पदार्थ में पुदीना मिलाने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
मीठे-नमकीन दोनों के लिए परफेक्ट : पुदीने का इस्तेमाल आमतौर पर मीठे और नमकीन दोनों तरह के व्यंजनों में किया जा सकता है। इसे अक्सर पेय पदार्थों, सलाद, मिठाइयों और मेमने या सलाद जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों में मिलाया जाता है।
पढ़ें मानसून में डाइट में शामिल करें काली मिर्च, लोहे जैसा मजबूत कर देगा शरीर
पाचन शक्ति बढ़ाता है पुदीना : पुदीना भोजन को पचाने के किए बेहतर औषधि है। पाचन संबंधी कई परेशानियां पुदीने के प्रयोग से ठीक हो जाते हैं। यह कब्ज और शरीर में सूजन को कम करने में सहायक होता है। सिरदर्द से राहत और सांस संबंधी दिक्कतें भी इसके प्रयोग से दूर हो जाती हैं।
किस्में: पुदीने की कई तरह की किस्मे होती हैं। हर तरह के पुदीने के अलग स्वाद होते हैं, लेकिन सभी लाभदायक होते हैं।
धनिया की पत्ती के गुण:
स्वाद: धनिया की पत्ती में खट्टा-मीठा जैसा स्वाद होता है। यह स्वाद में थोड़ा तीखा होता है। इसे सब्जी और सलाद में स्वाद के लिए डालकर खाना लोगों को अधिक पसंद है।
पढ़ें अगर इन 4 तरीकों से खाते हैं खजूर तो मिलेंगे सेहत को 10 फायदे
धनिया का इस्तेमाल: धनिया की पत्तियां (सिलेंट्रो) आमतौर पर मैक्सिकन, भारतीय और मध्य पूर्वी सहित विभिन्न व्यंजनों में प्रयोग की जाती हैं। इन्हें सलाद, साल्सा, करी आदि में मिलाया जाता है।
स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद: धनिया की पत्ती एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और इसमें कुछ ऐसे गुण होते हैं जो शरीर होने वाली सूजन को कम करती है। धनिया की पत्ती में विटामिन के साथ खनिज भी पाया जाता है।
खाना पकाने में प्रयोग: धनिया के बीजों का प्रयोग खाना पकाने के दौरान मसालों में किया जाता है। इनका स्वाद पत्तियों की तुलना में काफी अलग होता है। इनका उपयोग मसाले बनाने, सब्जी और अचार आदि बनाने में किया जाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.