
नई दिल्ली। आज के आधुनिक युग में दौड़भाग भरी जिंदगी में इंसान सुकून की तलाश में कुछ दिन काम से फुर्सत लेकर शहर से दूर जाने की सोचता है। ऐसी जगह जहां वह कुछ दिन के लिए रिलैक्स कर सके। दिल्ली और आसपास रहने वालों के लिए भी शोर-शराबे से अपना वीकेंड बिताने के लिए ऐसी ही जगह तलाशते रहते हैं जहां वह शांति से जिंदगी का आनंद ले सकें।
यूं तो दिल्ली में कई रिजॉर्ट हैं जहां लोग वीकेंड के लिए जाते हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे रिजॉर्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं काम भागदौड़ से राहत पाने की इच्छा रखने वालों के लिए सबसे मुफीद जगह है। जी हां, दिल्ली के पास 5 ऐसे रिजॉर्ट जहां लोग सुकून के साथ अपना वीकेंड एन्जॉय करने के साथ रिलैक्स कर सकते हैं।
पढ़ें मेघालय के प्राकृतिक सौंदर्य को और मनोरम बनाते हैं प्रदेश के ये 7 वॉटर फॉल
नीमराना किला पैलेस
नीमराना किला पैलेस ऐसा रिसॉर्ट है जो आपको पुराने युग में ले जाता है। दिल्ली से कुछ ही दूर पर स्थित अरावली पहाड़ियों की पुरानी यादों को समेटते हुए बसाया गया 15वीं शताब्दी का यह किला या रिसॉर्ट बेदद शाही है। यहां की आश्चर्यजनक वास्तुकला और मनोरम दृश्य लोगों को आकर्षित करता है। पहाड़ी पर बने रिसॉर्ट में पूल के आनंद के साथ कैंडिल नाइट डिनर आपको सुकून देगा।
गेटवे रिज़ॉर्ट दमदमा झील
दमदमा झील के शांत माहौल के बीच स्थित यह रिजॉर्ट वीकेंड में सुकून की तलाश में आने वालों के लिए बेहतर जगह है। कई एकड़ में हरियाली के बीच फैली दमादम झील में बोटिंग का अपना अलग ही मजा है। प्राकृति सौंदर्य से भरपूर होने के साथ यहां के वेलनेस स्पा आराम के लिए बेस्ट माहौल देता है।
पढ़ें आइए देखें वर्ल्ड के वे 7 फेमस SEA BEACHES जहां जाना हर किसी का ख्वाब
हेरिटेज विलेज रिजॉर्ट एंड स्पा, मानेसर
लग्जरी के साथा गांव की मिट्टी का एहसास दिलाता हेरिटेज विलेज रिजॉर्ट। यह ग्रामीण भारत के टेस्ट के लिए सबसे बेटर ऑप्शन है। रिजॉर्ट की आर्किटेक्चर और सजावट इंडियन कल्चर से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। रिजॉर्ट हरेभरे खेतों से घिरा जो मन को सुकून और शांति देता है।
वेस्टिन सोहना रिज़ॉर्ट और स्पा
अरावली की पहाड़ियों की गोद में बसा वेस्टिन सोहना रिजॉर्ट एंड स्पा आधुनिकता के साथ प्राकृतिक सौंदर्य को भी समेटे हुए हैं। अपने निजी विला, प्लंज पूल और एक शानदार स्पा के साथ आप यहां वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं।
सुरजीवन रिजॉर्ट
सुरजीवन रिजॉर्ट आपको गांव की याद दिला देगी। यहां आपको वही ताजगी का एहसास होगा जैसा कि बचपन में गांव में होता रहा होगा। गांव को करीब से देखने का सुरजीवन रिजॉर्ट बेस्ट प्लेस है। यह बैलगाड़ी की सवारी, मिट्टी के बर्तन बनाने और पारंपरिक खाना पकाने जैसी एक्टिविटी आपके वीकेंड को नया अनुभव देगी। आधुनिक सुविधाओं का आनंद लेते हुए ग्रामीण जीवन की सादगी को अपनाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.