
क्या आपका सपना है कि आप एक अंतरिक्ष यात्री बनें? इस सपने को पूरा करने के लिए आपको समझ नहीं आ रहा कि आप कैसे आगे बढ़ें? ये खास आर्टिकल आपके सपने को पूरा करने में मदद कर सकता है। दरअसल एक अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए समर्पण, कड़ी मेहनत और अंतरिक्ष एक्सप्लोरेशन करने का जुनून चाहिए होता है। याद रखें कि चयन प्रक्रिया बहुत कॉम्पिटेटिव होती है और भले ही आप सभी क्राइटेरिया को पूरा करते हों, लेकिन चुने जाने की 100 फीसदी कोई गारंटी नहीं है। STEM क्षेत्र में करियर बनाना और अंतरिक्ष अनुसंधान व प्रौद्योगिकी में योगदान देना अभी भी अविश्वसनीय रूप से फायदेमंद होृता है। चलिए जानते हैं इस क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ें और अंतरिक्ष यात्री बनने का क्या क्राइटेरिया है।
शिक्षा : सबसे पहले एक मजबूत शैक्षिक आधार प्राप्त करें। अधिकांश अंतरिक्ष यात्रियों के पास इंजीनियरिंग, भौतिक विज्ञान, जैविक विज्ञान, गणित या कंप्यूटर विज्ञान जैसे रिलेवेंट क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होती है। कई अंतरिक्ष यात्रियों के पास इन संबंधित क्षेत्रों में मास्टर या पीएचडी भी है।
विशेषज्ञता : अंतरिक्ष यात्री अक्सर विशिष्ट भूमिकाओं में विशेषज्ञ होते हैं जैसे मिशन स्पेशलिस्ट (वैज्ञानिक और इंजीनियर), पायलट अंतरिक्ष यात्री (स्पेस क्राफ्ट ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार), या पेलोड (Payload) विशेषज्ञ (विशिष्ट प्रयोगों या कार्यों में विशेषज्ञ)।
वर्क एक्सपीरियंस : अपने चुने हुए क्षेत्र में उससे मिलता जुलता कार्य अनुभव प्राप्त करें। कई अंतरिक्ष यात्रियों के पास इंजीनियर, वैज्ञानिक, पायलट, डॉक्टर या अन्य तकनीकी में अनुभव है। ऐसे पदों का लक्ष्य रखें जो आपके कौशल, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमताओं को प्रेजेंट करें।
शारीरिक फिटनेस : बेहतरीन शारीरिक फिटनेस बनाए रखें। अंतरिक्ष यात्रा की चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को बेहतर शारीरिक स्थिति में रहना आवश्यक है। इसमें हृदय संबंधी फिटनेस, ताकत, लचीलापन और ओवरऑल हेल्थ शामिल है।
पायलट अनुभव (पायलट अंतरिक्ष यात्रियों के लिए) : अगर आप एक पायलट अंतरिक्ष यात्री बनने में रुचि रखते हैं, तो एक मिलिट्री पायलट या सिविल टेस्ट पायलट के रूप में अनुभव प्राप्त करें। इसके लिए आमतौर पर एडिशनल ट्रेनिंग और योग्यता की आवश्यकता होती है।
अंतरिक्ष एजेंसियों में आवेदन करें : NASA (संयुक्त राज्य अमेरिका), ESA (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी), रोस्कोसमोस (रूस), CNSA (चीन) और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों से भर्ती पदों पर नजर बनाए रखें। ये एजेंसियां समय-समय पर एस्ट्रोनॉट सेलेक्शन प्रोसेस ओपन करती रहती हैं।
एलिजिबिलिटी रिक्वायरमेंट को पूरा करें : प्रत्येक अंतरिक्ष एजेंसी के पास स्पेसिफिक एलिजिबिल्टी क्राइटेरिया होते हैं, जिसमें आगे लिमिट, नागरिकता आवश्यकताएं और चिकित्सा मूल्यांकन शामिल हो सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक शर्तें पूरी कर लें।
और पढ़ें- Nora Fatehi के 5 ट्रेंडिंग इंडियन स्टाइल, जरूर करें ट्राई
Mehndi Design 2023: सीधे और उल्टे हाथ के साथ पैरों पर लगाएं ये 10 सबसे सूबसूरत मेहंदी डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.