Broken Tile Fountain: टूटी टाइल्स और मार्बल से बनाएं लग्जरी गार्डन फाउंटेन

Published : May 09, 2026, 07:00 AM IST
waste tile fountain

सार

Tile Fountain DIY: टूटी टाइल्स, मार्बल या सिरेमिक के टुकड़ों को फेंकने की बजाय उनसे खूबसूरत Broken Tile Fountain बनाएं। यह बजट-फ्रेंडली DIY फाउंटेन आपके गार्डन, बालकनी या आंगन को स्टाइलिश, रॉयल और इको-फ्रेंडली लुक देगा।

Fountain Idea: घर बनवाते समय या रिनोवेशन के दौरान अक्सर टाइल्स, मार्बल या सिरेमिक के कुछ टुकड़े बच जाते हैं, जिन्हें लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन इन्हीं टूटी टाइल्स की मदद से आप एक खूबसूरत टाइल फाउंटेन बना सकते हैं। यह DIY फाउंटेन आइडिया आपके गार्डन, बालकनी, आंगन या घर के एंट्रेंस को स्टाइलिश और लग्जरी लुक देगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यह फाउंटेन बजट फ्रेंडली भी है और दिखने में किसी डिजाइनर गार्डन डेकोर से कम नहीं लगता।

कैसे बनाएं ब्रोकन टाइल फाउंटेन

ब्रोकन टाइल फाउंटेन बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा गमला, सीमेंट का टब, पुराना प्लांटर या चौड़ा बाउल लें। यही आपके फाउंटेन का बेस होगा। ध्यान रखें कि बेस इतना गहरा हो कि उसमें पानी भर सके और छोटी मोटर आसानी से फिट हो जाए।

और पढे़ं- DIY Garden Fountain: मटके से लेकर बाउल तक, इन चीजों से बनाएं 4 खूबसूरत फाउंटेन

टूटी टाइल्स से फाउंटेन तैयार करें

अब बची हुई टाइल्स, पुराने कप, प्लेट या सिरेमिक के टुकड़ों को छोटे-छोटे पीस में तोड़ लें। इसके लिए आप हथौड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये छोटे छोटे पीस मोजेक डिजाइन के लिए परफेक्ट रहेंगे। अगर टुकड़े बहुत नुकीले हों, तो उनके किनारों को थोड़ा घिस लें, ताकि वे सुरक्षित रहें। अब गमले या बेस के बाहरी हिस्से पर टाइल एडहेसिव या सीमेंट ग्लू लगाएं और इन टूटे हुए टाइल्स को एक-एक करके चिपकाना शुरू करें। आप चाहें तो फूल पत्ती, ज्योमेट्रिक या रंग-बिरंगे मोजेक पैटर्न बना सकती हैं। इसे और सुंदर बनाने के लिए अंदर और बाहर, दोनों तरफ टाइल्स लगाएं।

मोटर फिट करके फाउंटेन चलाएं

जब टाइल्स अच्छी तरह सूख जाएं, तो उनके बीच की खाली जगह में ग्राउट भर दें। इससे फाउंटेन का फिनिश साफ, सुंदर और प्रोफेशनल लगेगा। अब फाउंटेन के बेस के अंदर एक छोटी सबमर्सिबल मोटर रखें। मोटर से पाइप जोड़ें और पाइप को ऊपर तक ले जाएं। ऊपर पत्थर, छोटे गमले या कोई डेकोरेटिव शोपीस रख सकते हैं, ताकि पानी उनके ऊपर से बहता हुआ और भी सुंदर लगे।

कहां रखें ब्रोकन टाइल फाउंटेन

इस खूबसूरत ब्रोरन टाइल फाउंटेन को आप गार्डन के कॉर्नर, बालकनी, आंगन, घर के एंट्रेंस या इंडोर प्लांटर के पास रख सकती हैं। ये हर जगह बहुत सुंदर लगता है और आपके स्पेस को रॉयल लुक देता है। टाइल फाउंटेन एक बजट फ्रेंडली, इको फ्रेंडली और बेहद स्टाइलिश DIY होम डेकोर आइडिया है, जो बेकार पड़ी टूटी टाइल्स को लग्जरी डेकोर में बदल देता है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

लिपस्टिक लगाने से पहले करें ये 5 आसान स्टेप्स, फटे होंठ भी दिखेंगे सॉफ्ट और खूबसूरत
World Snake Day: घर में सांप दिख जाए तो क्या करें? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां