Plastic Tub Fountain DIY Ideas: बालकनी के लिए फव्वारे की तलाश है? 30रु के प्लास्टिक टबस से घर पर बनाएं शानदार बालकनी फाउंटेन। जानिए जरूरी सामान, स्टेप बाय स्टेप तरीका और आसान टिप्स, जिससे आपका घर दिखेगा लग्जरी जैसा।
Balcony Fountain Ideas: घर की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए हर कोई मेहनत करता है। पर्दों से लेकर फर्नीचर सब कुछ स्पेशल होता है। आप ज्यादातर बड़े घरों और लग्जरी बंगलों में पानी पा फव्वारा देखा होगा। अगर आप भी ऐसा ही कुछ चाहते हैं लेकिन जगह और बजट दोनों अक्सर बाधा बनते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं 30रु वाले प्लास्टिक टब से फाउंटेन बनाने का आसान तरीका, जिसे आप बालकनी में आसानी लगा सकते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

प्लास्टिक टब फाउंटेन के लिए जरूरी सामान
- छोटा या बड़ा प्लास्टिक टब
- स्मॉल वॉटर पंप
- प्लास्टिक पानी वाला पाइप
- सजाने के लिए पत्थर, कंकड़ और मार्बल
- LED लाइट
घर पर फव्वारा कैसे बनाएं ?
- सबसे पहले टब को अच्छे से साफ कर लें और ऐसी जगह रखें, जहां इसे हिलाना-ढुलाना न पड़े
- अब टब के नीचे पंप रखकर उसमें पाइप जोड़ दें
- पंप की ऊंचाई बढ़ाने के लिए आप नीचे ईंट रख सकते हैं ताकि गंदगी अंदर न जाए
- इसके बाद फाउंटेन को स्टाइलिश बनाने के लिए पत्थरों को एक-दूसरे पर रखकर लेयर बनाएं ताकि पानी गिरता हुई झरने सा लुक दे
- टब में पाइप को इस तरह से फिट करें कि पानी ऊपर से गिरे और पाइप भी न दिखे, आसपास LED लाइट लगान न भूलें
- अब बारी है डेकोरेशन की टब में पत्थर, कंकड़ या टाइल्स से आप पंप-पाइप को हाइड कर दें
- आखिर में टब में पानी भरे (ध्यान दें पंप पूरी तरह से पानी में डूबा होना चाहिए)
- बस आप इसे चालू कर दें

ये भी पढ़ें- Thermocol Fountain Craft: 20रु में बनाएं सुंदर झरना, थर्माकोल फाउंटेन DIY आइडियाज
घर पर फव्वारा लगाने के स्पेशल टिप्स
- पानी तेज रफ्तार में तभी बहेगा जब पंप पानी में डूब होगा
- हफ्ते में एक बार फाउंटेन का पानी बदलते रहे
- पानी में गंदगी आने पर एंटीसेप्टिक इस्तेमाल करें
- बालकनी और इनडोर के लिए हमेशा लो वोल्टेज पंप का यूज करें
ये भी पढ़ें-Gold Ka Locket Design: 1 ग्राम लॉकेट से बीवी होगी खुश, सोने में देखें 7 फैंसी डिजाइन
