Bubble Wrap DIY: पार्सल से निकला बबल रैप 5 रोजमर्रा के कामों में ऐसे करें इस्तेमाल

Published : May 13, 2026, 02:30 PM IST
Bubble Wrap DIY

सार

Parcel bubble wrap reuse:  पार्सल के साथ आने वाले बबल रैप को फेंकने की बजाय घर के कई कामों में इस्तेमाल करें। जानें बबल रैप से नाजुक सामान की सुरक्षा, पौधों को ठंड से बचाने, DIY क्राफ्ट और स्टोरेज के 5 आसान तरीके।

टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन या फिर एसी जैसे प्रोडक्ट का पार्सल बबल रैप में सेफ्टी के साथ आता है। अक्सर प्रोडक्ट्स को खोलने के बाद में बबल रैप को फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह घर के कामों में भी दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। तो अबकी बार अगर बबल रैप पार्सल के साथ घर आए, तो उसे फेंकन के बजाय डिफरेंट तरीकों से रीयूज करें।

बबल रैप से बनाएं बैग

आप बबल रैप का इस्तेमाल करके छोटे या फिर बड़े बैग बना सकते हैं। यह बैग काफी मजबूत होते हैं और हल्का-फुल्का सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बबल रैप को साइज के अकॉर्डिंग काट लें। अब इसके बाद आप इसे सफेद धागे या फिर स्टेपलर की मदद से सिल सकते हैं। ब्लैक रंग के धागे से इसका हैंडल बनाएं। तैयार है खूबसूरत बबल रैप बैग। झटपट बनने वाला बबल बैग देखने में भी काफी खूबसूरत लगता है।

बबल रैप से खिड़कियों की इंसुलेशन

अगर खिड़कियों से घर के अंदर की चीजें दिखाई दे रही हैं, तो कांच में आपको बबल रैप लगाने की जरूरत है। आप इन्हें टेप की मदद से खिड़कियों में चिपका सकते हैं। ठंड के मौसम में खिड़की के शीशे पर बबल रैप चिपकाने से कमरे की गर्माहट भी लंबे समय तक बनी रहेगी।

और पढ़ें: Shuttlecock Makeover: 10 रु. की शटलकॉक से होम डेकोर, घर पर बनाएं खूबसूरत DIY आइटम

पेंटिंग में बबल रैप का यूज

पेंटिंग, टेक्सचर्ड कार्ड बनाने, डेकोरेशन करने या फिर पेन स्टैंड या छोटे प्रोजेक्ट में आप बबल रैप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पेंट लगाकर आप बेहतरीन ड्राइंग भी तैयार कर सकते हैं।

पौधों को सुरक्षित रखने के लिए बबल रैप

ठंड के मौसम में अगर आप गमलों के चारों तरफ बबल रैप लगा देंगे, तो उन्हें ठंडी हवा और फ्रॉस्ट से बचाया जा सकता है। आप इन्हें इनडोर प्लांट्स में भी आसानी से लगा सकते हैं।

कीमती सामान को करें रैप

 घर में कांच के बर्तन, फोटो फ्रेम, मोबाइल या लैपटॉप कहीं ले जाना हो, तो इन्हें बबल रैप से कवर कर कर आप सुरक्षित रख सकते हैं। बबल रैप एक नहीं बल्कि कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

और पढ़ें: Old Sindoordani Makeover: पुराने सिंदूरदानी को दें रॉयल टच, इस तरीके से मिनटों में बदल जाएगा लुक

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Hairstyle For Girl: 5 मिनट क्विक हेयरस्टाइल, बिना झंझट बेटी को करें स्कूल के लिए रेडी
Jodhpuri Saree: वट सावित्री पूजा में पहनें रॉयल राजपूताना लुक वाली खूबसूरत साड़ियां