Shuttlecock Makeover: 10 रु. की शटलकॉक से होम डेकोर, घर पर बनाएं खूबसूरत DIY आइटम

Published : May 13, 2026, 11:31 AM IST
shuttlecock home decor ideas

सार

Shuttlecock DIY Ideas: घर सजाने के महंगे शोपीस की जरूरत नहीं। 10 रू. की बैटमिंटन चिड़िया यानी शटलकॉक से बनाएं सुंदर क्राफ्ट। जानिए आसान और बजट फ्रेंडली DIY होम डेकोर आइडियाज।

घर को प्रीमियम और लग्जरी बनाने के लिए लोग पानी की तरह पैसा बहाते हैं, लेकिन हर किसी का बजट ऐसा एलाऊ नहीं करता । घर के खर्चों से बच्चों की फीस तक कहीं न कहीं बंधकर रह जाते हैं और आशियाने में महंगे शोपीस रखने की चाहत अधूरी रह जाती है। अगर आप भी फैंसी होम डेकोर पसंद करती हैं तो ये आर्टिकल हम आपके लिए लेकर आए हैं। जहां 10रु. वाली शटलकॉक यानी बैडमिंटन चिड़िया से घर के लिए खूबरसूरत चीजें बना सकती हैं।

शटलकॉक वॉल डेकोरेशन

बैडमिंटन चिड़िया से वॉल हैंगिंग बनाने के लिए जरूरत होगी,  कैंची, 3-4 शटलकॉक, लकड़ी के ब्लॉक, रस्सी और पेंट की। सबसे पहले चिड़िया के फ्रंट पार्ट को सिजर की मदद से कांट लें, अब फरों को ब्राउन या मनपसंदीदा कलर से रंग दें। आर्ट पेपर की मदद से हार्ट बनाएं और चिड़िया पर चिपका दें। लकड़ी की मदद से इसे दीवार पर लटकाएं। ये होम एंट्रेस के लिए सस्ता और सुंदर DIY है।

शटलकॉक की चेन डेकोर

लिविंग रूम की दीवार खाली है तो उसमें कोई पेटिंग लगाने की बजाय आप इस तरह से सजा सकती हैं। 10-15 चीड़िया लें और सभी में कलरफुल धागे बांध दें। अब ऊपरी साइड से की चेन होल्डर लगाकर वॉल पर इन्हें कील या वुडन ब्लॉक की मदद से टांग दें। ये अफॉर्डेबल होने के साथ हॉल को सजाने का सबसे आसान तरीका है।

ये भी पढ़ें- New False Ceiling Design: प्रीमियम फिनिश का नूरानी जादू, जाल वर्क फॉल सीलिंग डिजाइन

शटलकॉक हैंगिंग लैंप

अगर आप आर्ट एंड क्रॉफ्ट में दिलचस्पी रखती हैं तो यह मजेदार DIY है। हैगिंग लैंप बनाने के लिए बड़े आकार की शटलकॉक,तार, होल्डर, प्लग, पसंद के अनुसार लीला, सफेद या ग्रे कलर स्प्रे, लो वॉट LED ब्लब और रिबन लें। सबसे चिड़िया के पंखों को मनपसंद रंगों से स्प्रे पेंट कर सूखने रख दें। अब चिड़िया के गोल हिस्से में छोटा सा छेद कर दें। तार को होल्डर से शटलकॉक के अंदर फिट करें और छत पर बने बेस पर लटका दें। यह किचन और आउटर एरिया को यूनिक लुक देने के लिए बेस्ट है।

ये भी पढ़ें- Chubby Hairstyle: चेहरे का फैट हो जाएगा कम, श्रेया घोषाल के 7 हेयरस्टाइल्स में है दम

कलरफुल शटलकॉक फ्लावर डेकोर

फूलदान सजाने के लिए हर रोज पौधे खरीदना बहुत महंगा होता है। ऐसे में आप बैटमिंटन चिड़िया से फ्लावर बना सकती हैं। 6-7 शटलकॉक को स्प्रे पेंट या एक्रिलिक कलर से रंग दें। पेड़ की सुंदर सी सूखी टहनी लें, अब इसे काले या वाइट रंग से पेंट कर दें। शटलकॉक के निचले हिस्से पर ग्लू लगाकर टहनियों पर चिपका दें। अब इसे सेरेमिक गमले में रखें। इन्हें स्थिर रखने के लिए कलरफुल पत्थर या रेत का इस्तेमाल करें।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

पुराने पर्दों का क्या करें? जानिए Old Curtain Reuse के आसान और क्रिएटिव आइडियाज
Mehndi Designs for Vat Savitri: 20+ मेहंदी हैंड डिजाइन, वट सावित्री पर सजाएं मेहबूब की मेहंदी