False Ceiling Design Photos For Living Room: घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए देखें 6 लेटेस्ट जाल वर्क फॉल सीलिंग डिजाइन देखें। LED लाइट्स, CNC जाली और मॉडर्न पैटर्न से बेडरूम, लिविंग रूम और एंट्रेंस को दें रॉयल व एस्थेटिक लुक।

घर की शोभा बढ़ाने के लिए पहले जहां पुट्टी का इस्तेमाल होता था, अब उनकी जगह मॉडर्न फॉल सिलिंग ने ले ली है। ये न केवल स्टाइलिश लगती हैं बल्कि लंबे वक्त मजबूती भी देती हैं। अगर आप भी LED लाइट्स संग नई तरह का सीलिंग वर्क तलाश रहे हैं तो इस बार बेसिक डिजाइन से हटकर Jaal Work Fall Ceiling चुनें, जो न केवल एस्थेटिक लगेगी बल्कि आशियाने को शाही वाइब देगी। आर्टकिल में देखें ऐसे ही 6 पीस जो आपका काम आसान करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

C कट जाली फॉल सीलिंग

कमरे छोटा हो या फिर बड़ा मॉडर्न कर्व्ड C शेप फॉल सीलिंग फेमिनिन लुक देती है। इसमें लकड़ी या विनियर की लेजर कटिंग जाली का इस्तेमाल होता है, जो पारंपरिक और मॉडर्न लुक का सुंदर कॉम्बिनेशन पेश करती है। बीच में लगा एक बड़ा क्रिस्टल झूमर और किनारों पर कोव लाइटिंग खूबसूरती बढ़ाती हैं। आप भी हूबहू डिजाइन, बेडरूम, लिविंग रूम, हाल या फिर मंदिर के लिए चुन सकते हैं।

मंडला आर्ट फॉल सीलिंग डिजाइन

यह फॉल सीलिंग उन घरों के लिए बेस्ट है, जहां पर जगह ज्यादा है। अगर आपका बेडरूम स्पेस वाला है तो इसे चुनना बनता है। इस डिजाइन को ज्योमेट्रिक पैटर्न पर बनाय जाता है, जिसमें एक ही फोकल प्वाइंट से कई डायमंड शेप लाइट्स निकलती हुई दिखती है। इसे बनाने के लिए ज्यादातर एक्रीलिक शीट और LED स्ट्रिप का यूज होता है। आप भी रॉयल अंदाज पसंद करते हैं तो इसे विकल्प बनाएं।

ये भी पढ़ें-Disposable Cup Craft: 5रु.के डिस्पोजल ग्लास से बनाएं 8 खूबसूरत DIY होम डेकोर आइडियाज

सेंट्रल रिंग जाली सीलिंग

फैन मेडालियन सीलिंग खासकर कमरे के लिए बनाई जाती है। अगर आप रूम को डिजाइन करा रहे हैं तो इसे विकल्प बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए गोल बेस पर चारों तरफ सर्किल शेप में CNC कटिंग पैनल लगाया जाता है। साथ में बैक लिट LED लाइट्स डिजाइन उभारने का काम करती है। खास बात है कि यह छोटे से बड़े स्पेस कमरों के लिए यूनिक डिजाइन है।

L शेप फॉल सीलिंग

ज्यादा भारी-भरकम डिजाइन की बजाय मिनिमल वर्क सीलिंग भी ट्रेंड में है। आप भी स्वीट होम को एस्थेटिक और वार्म लुक देना चाहते हैं तो इस आधुनिक फॉल सीलिंग को विकल्प बना सकते हैं। इसमें लीफ पैटर्न पैनल का इस्तेमाल किया जाता है जो घर को नेचुरल-फ्लोरल वाइब देता है। आप इसे बेड के पीछे वाली दीवार, मंदिर या किचन के लिए चुनें।

ये भी पढ़ें- Wall Planter Price: खाली दीवार को बनाएं ग्रीन कॉर्नर, 500रु.में वॉल प्लांटर

हाफ मून कोव सीलिंग

अर्ध चंद्रमा शेप फॉल सीलिंग स्पाइरल वर्क से इंस्पायर्ड है। इसमें लोहे और लकड़ी की छोटी रिंग्स का बनाते हुए वार्म कोव लाइटिंग का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि बीच के हिस्से को सोबर रख LED स्पॉटलाइट्स लगाई जाती हैं। यह डिजाइन लिविंग रूम, बेडरूम कॉर्नर को हाइलाइट करने के लिए बेस्ट है। अगर आपको भी मॉडर्न और आर्टिस्टिक लुक पसंद है तो इसे चुन सकते हैं।

पैरासोल जाली पैनल सीलिंग

यह डिजाइन स्लीक और मिनिमल है। इस बनाने के लिए लंबे आयताकार फ्रेम के अंदर फैन स्टाइल CNC जाली का यूज होती है। यह डिजाइन होम एंट्रेंस के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। साथ में गोल्डन-चॉकलेटी फ्रेम इसे और भी रॉयल टच देते हैं।