Wall Mounted Planter Price Ideas: अपार्टमेंट-फ्लैट में जगह की कमी है? देखें 500-1000रु. की रेंज में स्टाइलिश वॉल प्लांटर्स, जो खाली दीवार में जान डालने के साथ एस्थेटिक और वार्म लुक देंगे।
Wall Planter Ideas: फ्लैट या अपार्टमेंट में हमेशा जगह की दिक्कत बनी रहती है। अगर इनडोर पौधों के लिए गमलों का यूज करेंगे तो स्पेस कम हो जाएगा। प्लांट नहीं लगाते तो घर सूना लगता है। ऐसे में स्मार्ट सॉल्यूशन अपनाने की जरूरत है। यहां देखें वॉल माउंटेड प्लांटर (Wall Planter Designs) जो दीवार पर आसानी से फिट हो जाते हैं और होम डेकोर का भी काम करते हैं। चेक करें 500-1000रु. की रेंज में लेटेस्ट पीस।


बटरफ्लाई वॉल प्लांटर आइडिया
अगर आप मिनिमल बट एस्थेटिक लुक चाहते हैं तो दीवार के लिए सिंगल पीस बटरफ्लाई मेटल वॉल प्लांट (Metal Planter) चुनें। इसमें मेटल की रॉड्स से तितली बनाते हुए सफेद गमला अटैच है। यह लीविंग रूम की खाली दीवार को स्टाइलिश दिखाने के लिए परफेक्ट है। इन वॉल माउंटेड गमलों में छोटे पौधे जैसे फॉक्स फर्न, स्नैक प्लांट ज्यादा अच्छा लगते हैं। क्वालिटी के हिसाब ये 500-1000रु. में मिल जाएगा।
हाफ मून सर्कुलर शेल्फ प्लांटर
वॉल शेल्फ प्लांटर प्रीमियम लगने के साथ बहुत ही कोजी लगते हैं। तस्वीर में हाफ मून स्टैंड संग सर्कल वुडन बेस है, साथ ही कई कलर ऑप्शन भी हैं। जिसे कमरे के थीम के हिसाब से चुना जा सकता है। इसमें केवल प्लांटर नहीं बल्कि छोटे-छोटे शोपीस भी रख सकते हैं। 3-6 और 9 पीस हिसाब से 300-2000रु. बाजार में इसकी ढेरों रेंज उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें- Balcony Swing Jhula For Home: बालकनी के लिए झूला डिजाइन, घर पर ट्राई करें DIY आइडियाज
स्नैक लाइन मल्टी प्लांटर प्राइस
खाली दीवार को भरने और पौधों को नया जीवन देने के लिए स्नैक लाइन मल्टी प्लांटर गुड ऑप्शन है। इसमें लोहे की रॉड संग सेरेमिक प्लांटर में गोल होल्डर्स दिए हैं, जिनमें आप सेरेमिक या स्टाइलिश टेरोकोटा गमले रख सकते हैं। यह प्लांटर उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो दीवार को स्मॉल नर्सरी में बदलने की चाहत रखते हैं।
J शेप शेल्फ प्लाटंर
रूम को मिनिमल और सिंपल रखना है तो आप जे शेप शेल्फ प्लांटर को विकल्प बनाएं। इसे बनाने के लिए मजबूत मेटल पाइप का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप इंडस्ट्रियल या फर मॉडर्न स्कैंडिनेवियन पैटर्न वाले घरों में रहते हैं ये चुनिंदा ऑप्शन है। लिविंग रूम वॉल को क्लीन और नीट दिखाने के लिए इसमें मिडियम साइज के मॉन्स्टेरा या मनी प्लांटर लगा सकते हैं।
ये भी पढे़ं- Waste Bottle Craft: कबाड़ से फूलदान ! घर पर बनाएं DIY बोतल वास
वर्टिकल वुडन ब्लॉक प्लांटर
ज्यादा भारी या लग्जरी डिजाइन की बजाय रेट्रो अंदाज की तलाश है तो आप इस तरह के वर्टिकल वुडन प्लांटर खरीद सकते हैं। इसमें लकड़ी के ब्लॉक पर गोल्डन लीफ नक्काशी है। जो मिट्टी क छुपाने का काम करते हैं। आप इसमें हर्ब्स, सेक्युलेंट या फिर कैकटस लगाएं। यह लिविंग रूम को नेचुरल-वॉर्म बनाने में कमी नहीं रखेगा।
