Balcony Swing Ideas Easy: घर की बालकनी को कोजी और एस्थेटिक लुक देने के लिए पुरानी चीजों से तैयार करें DIY झूला। जानें जरूरी सामान, बनाने का सामान, तरीका और सेफ्टी टिप्स।
Balcony Swing Ideas: बालकनी घर का ऐसा कोना है जहां हर थकान गायब हो जाती है और लोग पर्सनल टाइम बिताना पसंद करते हैं। अगर आप भी बालकनी डेकोरेशन आइिडयाज ढूंढ रहे हैं तो ज्यादा एस्थेटिक या फिर महंगे शोपीस की बजाय आसपास मौजूद चीजों से झूलना तैयार करें, जो केवल आप नहीं बल्कि बच्चे भी इस्तेमाल कर पाएंगे। यहां कुछ आसान और स्टाइलिश स्विंग लेकर आए हैं, जो आपका काम आसान करेंगे।

टायर से झूला कैसे बनाएं ?
हर किसी के घर में पुरानी कार या बाइक टायर होते हैं। इनकी मदद से आप बालकनी में झूला लगा सकते हैं। जरूरत होगी तो केवल लकड़ी के मजबूत प्लैंक, मोती रस्सी की। सबसे पहले आप टायर को वर्टिकल या हॉरिजेंटल तीन रस्सियों से बांध दें। कोजी लुक के लिए टायर में कलर कलर करें और प्लैंक की हेल्प से टांग दें। ये मिडियम साइज बालकनी के लिए परफेक्ट डेकोर है।
क्लासिक वुडन झूला
बालकनी को वार्म और एस्थेटिक बनाने के लिए Wooden Swing से बढ़िया कुछ नहीं है। सबसे पहले मजबूत लकड़ी जैसे शीशम या टीक का बड़ा सा ब्लॉक से लें। लकड़ी के तख्ते के चारों कानों पर ग्रिल मशीन की हेल्प से छेद करें और रस्सी या चेन निकालकर मजबूत गांठ बांध दें। छत से बांधने के लिए स्टेनलेस स्टील या गैल्वेनाइज्ड हार्टवेयर का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें- Gold Earrings Price: मदर्स डे पर गिफ्ट करें हार्ट शेप गोल्ड इयररिंग्स के 5 डिजाइन
ओल्ड सोफा चेयर झूला
यदि आपके घर में पुराना सोफा है, जिसे इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उसकी मदद से भी बालकनी के लिए झूला तैयार कर किया जा सकता है। हालांकि ध्यान रहे ये ज्यादा बड़ा न हो वरना खाली स्पेस भरा सा लगेगा।
ये भी पढ़ें- Plastic Water Bottle DIY: गार्डनिंग का नया अंदाज, 20रु पानी की बोतल से बनाएं प्लांटर
घर पर झूला बनाने का आसान तरीका और सामान
- मजबूत रस्सी या चेन
- लकड़ी का प्लैंक
- ड्रिल मशीन
- हुक्स
- कुशन और तकिया
कैसे बनाएं ?
- लकड़ी के प्लैंक के चारों कोनों पर छेद करें
- मजबूत रस्सी बांधकर गांठ लगाएं
- बालकनी की छत पर हैवी हुक्स फिट करें
- झूले को हुक्स से अटैच करें
- कुशन और डेकोर आइटम के साथ कोजी लुक दें
ध्यान देने वाली बात- घर पर झूला बनाते वक्त सीलिंग की क्षमता कर लें। बांधने से पहले आसपास की जगह देखें और हमेशा हाई ड्यूटी हुक्स या रस्सी का इस्तेमाल करें।
