Affordable Wooden Sofa: वुडन सोफा सेट न सिर्फ बजट में फिट बैठता है, बल्कि सही डिजाइन चुनने पर छोटा घर भी बड़ा और स्टाइलिश दिखने लगता है। सिंपल डिजाइन, हल्का रंग और स्मार्ट फीचर्स—यही छोटे घरों का सही फर्नीचर मंत्र है।
छोटे घर में फर्नीचर चुनना सबसे बड़ा टास्क होता है। भारी और bulky सोफा न सिर्फ जगह घेरते हैं बल्कि कमरे को और छोटा भी दिखाते हैं। ऐसे में वुडन सोफा सेट एक स्मार्ट और बजट-फ्रेंडली विकल्प बनकर उभरता है। लकड़ी का सोफा न केवल मजबूत होता है, बल्कि इसका सिंपल और क्लीन डिज़ाइन छोटे घर को भी खुला और एलिगेंट लुक देता है। सही डिजाइन और कलर चुन लिया जाए, तो कम खर्च में भी आपका लिविंग रूम क्लासी नजर आ सकता है।
26
स्लिम फ्रेम वुडन सोफा डिजाइन
स्लिम और स्ट्रेट फ्रेम वाला वुडन सोफा छोटे कमरे के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इसमें मोटे आर्मरेस्ट या भारी बैक नहीं होते, जिससे जगह ज्यादा खुली दिखती है। हल्के रंग की कुशनिंग इसे और भी मॉडर्न टच देती है।
36
लो-हाइट वुडन सोफा सेट
कम ऊंचाई वाला सोफा कमरे की छत को ऊंचा दिखाता है। यह डिजाइन खासतौर पर छोटे फ्लैट्स और अपार्टमेंट्स के लिए सही रहती है। लो-हाइट वुडन सोफा में बैठने का आराम भी बना रहता है और लुक भी मिनिमल लगता है।
46
L-शेप वुडन सोफा
अगर आपका लिविंग रूम छोटा है, तो L-शेप वुडन सोफा एक स्मार्ट चॉइस है। यह कोनों का सही इस्तेमाल करता है और ज्यादा सीटिंग स्पेस देता है। बजट में मिलने वाले सिंपल L-शेप सोफा घर को ऑर्गनाइज़्ड और बड़ा दिखाते हैं।
56
स्टोरेज वाला वुडन सोफा
छोटे घरों में स्टोरेज सबसे बड़ी जरूरत होती है। सीट के नीचे स्टोरेज वाला वुडन सोफा कम जगह में ज्यादा काम करता है। इसमें कुशन, बेडशीट या एक्स्ट्रा सामान आसानी से रखा जा सकता है, जिससे घर हमेशा क्लटर-फ्री रहता है।
66
फोल्डेबल या सोफा-कम-बेड डिजाइन
बजट और स्पेस-दोनों की चिंता है तो सोफा-कम-बेड वुडन डिजाइन बेस्ट ऑप्शन है। दिन में यह सोफा और रात में बेड बन जाता है। छोटे घरों और गेस्ट के लिए यह डिजाइन बेहद उपयोगी साबित होती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.