Rashmika Mandanna- Deverakonda Wedding Venue का एक दिन का किराया कॉर्पोरेट सैलरी से भी ज्यादा, ITC मेमेंटोस का कॉस्ट उड़ा देगा होश!

Published : Feb 25, 2026, 10:06 AM IST

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी उदयपुर में होगी। जिसके फंक्शन 24 फरवरी से शुरू हो गए हैं। ये शादी किस होटल में हो रही है, इसका किराया कितना है...

PREV
16
किस होटल में होगी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के फंक्शन तीन होटल में होंगे। मेन शादी ITC मेमेंटोस उदयपुर में होगी। इसके अलावा रैफल्स उदयपुर और फेयरमोंट उदयपुर होटल में भी शादी के फंक्शन होंगे। आइए जानते हैं इस होटल की खासियत...

26
आईटीसी मेमेंटोस होटल की खासियत

आईटीसी मेमेंटोस होटल उदयपुर से 25 किलोमीटर दूर है। ये एक लग्जरी प्रॉपर्टी है, जो 106 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 117 से ज्यादा सुइट्स और विला है। ये होटल जंगल के बीचों बीच बसा हुआ है, जिसके नजारे बहुत ही खूबसूरत है। यहां बॉलरूम, आउटडोर लॉन्च, स्पेस इवेंट जैसे कई वेन्यू है। खासकर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए ये परफेक्ट ऑप्शन है।

और पढ़ें- Vijay Deverakonda को बेटर हाफ कहने वाली कौन थी? शादी से पहले देखें 'Ex-GF' वर्जिनी संग 6 PHOTO

36
आईटीसी मेमेंटोस होटल का एक दिन का किराया

आईटीसी मोमेंट्स होटल उदयपुर के आलीशान होटलों में से एक है। जिसके चारों तरफ ग्रीनरी लोगों को अट्रैक्ट करती है। इस होटल के लग्जरी सुइट्स का एक दिन का किराया 2 लाख रुपए से शुरू होता है। जिसमें ऑटोमेटिक टेंपरेचर कंट्रोल सिस्टम, प्राइवेट गार्डन, पूल, पर्सनल सेफ जैसी लग्जरी सुविधाएं दी गई है।

46
आईटीसी मेमेंटोस के आम रूम के किराया

आईटीसी मेमेंटोस में एक आम कमरे का किराया 35000 रुपए से शुरू होता है। जिसमें गेस्ट अपने कंफर्ट के हिसाब से लेक व्यू विला, वैली व्यू विला, प्रीमियम विला, अरावली सुइट्स और मेंमेंटो सुइट्स चुन सकते हैं। यहां प्रेसिडेंशियल और ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट्स भी अवेलेबल है, जिसका किराया 2 लाख रुपए से ज्यादा है।

56
आईटीसी मेमेंटोस का फूड कोर्ट

आईटीसी मेमेंटोस में लोकल हेरिटेज क्यूजींन से लेकर कॉन्टिनेंटल और इंटरनेशनल क्यूजीन तक परोसी जाती है। यहां खाने के लिए Udai Pavilion (ऑल-डे डाइनिंग), Kebabs & Kurries, Royal Vega, The Rock Bar और Aravali Lounge है, जहां पर स्पेशल डिशेज शानदार व्यू के साथ परोसी जाती है। इसके अलावा इस लक्जरी रिसॉर्ट में स्पा सेंटर, फिटनेस सेंटर और इंफिनिटी पूल जैसी कई चीजें हैं।

66
VIROSH प्रीमियर लीग से हुई शादी के फंक्शन की शुरुआत

एक मैच से हुई, जिसका नाम VIROSH प्रीमियर लीग रखा गया। दोनों ही स्टार कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी फोटो भी शेयर की। रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका और विजय की शादी में करीब 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आएगा। दोनों की नेटवर्थ देखें तो रश्मिका के नेटवर्थ 66 करोड़, वहीं विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ 50 से 70 करोड़ रुपए आंकी गई है। 

Read more Photos on

Recommended Stories