
घर में साल में 2 से 3 बार केक आना बेहद आम बात है। केक के साथ एक मजबूत बेस भी आता है, जो अक्सर लोग फेंक देते हैं। आप केक कार्डबोर्ड को फेंकने के बजाय आप सुंदर DIY बना सकते हैं। आपके पास सर्कल या स्क्वायर बोर्ड कैसा भी हो, उससे सुंदर हैंगिंग से लेकर प्लांट बेस तैयार कर सकते हैं। जानिए कैसे सुंदर डेकोरेटिव आइटम्स तैयार कर सकते हैं।
केक कार्डबोर्ड से आप बेहतरीन रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। सबसे पहले कार्डबोर्ड को साफ कर लें और बेस में वाइट कलर करें। अब अपनी पसंद के मंडला आर्ट को बनाएं। आप चाहे तो प्रिंटेड मंडला आर्ट पेपर को कार्डबोर्ड पर चिपक कर अपनी पसंद का रंग कर सकते हैं। बेहतरीन रंगोली डिजाइन आप घर के दरवाजे पर लगा लगाएं, जो कि दिखने में काफी खूबसूरत लगती है।
केक के कार्डबोर्ड से आप गमले का बेस तैयार कर सकते हैं। आप इसे पेंट, ग्लिटर या कपड़े से रैप कर करके प्लांट बेस तैयार करें। इससे टेबल भी गंदी नहीं होगी और लिविंग रूम को डेकोरेटिव लुक भी मिलेगा।
और पढ़ें: Water Gallon Planter: पानी का गैलन फेंके नहीं, बालकनी के लिए तैयार करें डेकोरेटिव प्लांटर
कार्डबोर्ड को काटकर फैब्रिक, पेंट और मिरर वर्क की मदद से खूबसूरत वॉल हैंगिंग तैयार कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो आर्टिफिशियल फ्लावर का भी इस्तेमाल करें। इसे डोर डेकोरेशन या रूम डेकोर के रूप में यूज किया जा सकता है।
आपकी चूड़ियां, इयररिंग्स या नेकलेस इधर-उधर बिखरे रहते हैं, तो केक कार्डबोर्ड का इस्तेमाल कर ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर बनाया जा सकता है। इसमें आपको हुक या जाली लगानी होगी, जिससे ज्वेलरी को आसानी से टांग सके। इसे सुंदर बनाने के लिए अपनी पसंद के रंग से पेंट कर लें। अगर आपके पास छोटा शीसा है तो केक कार्डबोर्ड में उसे फिट करने के बाद सुंदर पेंटिंग कर सकते हैं। लेस, मोती या स्टोन, रिबन का इस्तेमाल कर इससे पर्सनलाइज्ड फ्रेम भी तैयार हो जाएगा। आप चाहे तो इसे किसी को गिफ्ट भी दे सकते हैं।
और पढ़ें: लो बजट में विंटेज लुक ! गोवा फेमस Handcrafted Tiles से सजाएं हर कोना