Cardboard DIY: महंगे शोपीस छोड़िए, 50रु. के कार्डबोर्ड से बनाएं डिजाइनर डेकोर

Published : May 07, 2026, 11:47 AM IST
Cardboard DIY Crafts

सार

Cardboard DIY Crafts Ideas New: सिर्फ 50रु के कार्डबोर्ड से बनाएं घर के लिए शानदार डेकोर आइटम। जानिए वॉल हैंगिंग, लिप्पन आर्ट से फोटो फ्रेम बनाने के साथ आसान तरीके। 

Cardboard DIY Crafts: आजकल हर किसी की चाहत है, उनका घर सबसे सुंदर दिखे। यही वजह है, इंटीरियर से लेकर एक्सटीरियर पर लोग जमकर पैसा खर्च करते हैं लेकिन कई बार बच्चों की फीस से अन्य खर्चोंकी वजह से हर किसी का बजट ज्यादा पैसा खर्च करने की अनुमति नहीं देता। ऐसे में, परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। आज हम लेकर आए हैं 50रु. के कार्डबोर्ड से बनने वाले होम आइटम, जिसे आप भी थोड़ी मेहनत से बना सकते हैं। यहां देखें कुछ ऐसी ही आइडियाज जो आशियाने की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे।

कार्डबोर्ड से हैंगिंग वॉल डेकोर

पेंट के बाद भी अक्सर दीवारें सूनी सी लगती हैं। ऐसे में महंगे शोपीस पर पैसा बर्बाद करने की बजाय आप कार्डबोर्ड से सुंदर क्राफ्ट बनाएं। सबसे पहले कार्डबोर्ड को मनपसंदीदा डिजाइन में कांट लें और पेंट कलर से रंग दें। अब किसी लेस या रस्सी के सहारे लटकाने के साथ पॉम पॉम बॉल्स, घुंघरू का इस्तेमाल करें। ये आपके लीविंग रूम से बेडरूम के लिए बेस्ट डेकोर है।

ये भी पढ़ें- Thermocol Fountain Craft: 20रु में बनाएं सुंदर झरना, थर्माकोल फाउंटेन DIY आइडियाज

लिप्पन आर्ट वॉल

कार्डबोर्ड पर थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाते हुए आप गुजरात फेमस लिप्पन आर्ट वॉल बना सकते हैं। इसके लिए कार्डबोर्ड को तीन गोलाकार डिजाइन में काट लें और मनपसंदीदा चित्र बनाएं। सजाने के लिए किनारों पर छोटे-छोटे शीशों का इस्तेमाल करें। आखिर में जूट की रस्सी से जोड़कर इसे दीवार पर टांग दें।

वॉल माउंटेड शोपीस DIY

अगर आप होम एंट्रेस को हटकर लुक देना चाहते हैं तो मॉडर्न डेकोरेटिव साइनबोर्ड बना सकती हैं। इसके लिए कार्ड बोर्ड को हाफ सर्किल में काटकर छोटे-छोटे लकड़ी के टुकड़े चिपकाए। अब आर्टपेपर पर Welcome लिखकर कार्डबोर्ड पर अटैच कर दें, स्टाइलिश दिखाने के लिए आइसक्रीम स्टिक की हेल्प से छोटे-छोटे फ्रेम लगाएं।

ये भी पढ़ें- Low Budget Plants: महंगे फर्नीचर भूल जाए ! 5 सस्ते पौधों से दें घर को लग्जरी लुक

फ्लोरल फोटो फ्रेम

किसी को DIY गिफ्ट करने के लिए कार्डबोर्ड फोटो फ्रेम सस्ता और किफायती ऑप्शन है। सबसे पहले कार्डबोर्ड से बेस बनाकर बीच में कागज लगाएं। सजाने के लिए कलरफुल तितलियों या फिर आर्टिफिशियल फ्लावर्स का इस्तेमाल करें, ये गिफ्टिंग और डेस्क डेकोर के लिए परफेक्ट है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सावन में हरे के साथ ऑरेंज रंग भी क्यों है खास? देखें 6 खूबसूरत साड़ी कलेक्शन
दादी के बटुए को दें स्लिंग बैग टच, 5 स्टेप में ऐसे करें क्रिएट