CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें

Published : Feb 11, 2026, 12:57 PM IST

Parents Motivate Board Exam Child: CBSE Board Exam 2026 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जानिए एग्जाम से पहले बच्चों का हौसला कैसे बढ़ाएं, क्या बोलें और क्या नहीं। पैरेंट्स के लिए आसान और असरदार टिप्स।

PREV
15
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से शुरू, ऐसे बढ़ाएं बच्चों का हौसला

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ऐसे में घर का माहौल ही बच्चों की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। एग्जाम के दिन नजदीक आते ही बच्चों में घबराहट, स्ट्रेस और ओवरथिंकिंग बढ़ना आम बात है। इस समय माता-पिता की एक सही बात, एक भरोसे भरा वाक्य और एक सकारात्मक मुस्कान बच्चे का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा सकती है। रिजल्ट से ज्यादा जरूरी है कि बच्चा मानसिक रूप से मजबूत रहे। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा एग्जाम में अपना बेस्ट दे, तो सबसे पहले उसे ये एहसास कराएं कि आप उसके साथ हैं, चाहे जो भी नतीजा आए।

25
बच्चों से जरूर बोलें ये बातें- बढ़ेगा आत्मविश्वास

एग्जाम से पहले बच्चों से कुछ ऐसी बातें जरूर कहें जो उनका डर कम करें और आत्मविश्वास बढ़ाएं जैसे-

  • “हमें तुम पर पूरा भरोसा है, तुम अपनी तैयारी अच्छे से कर चुके हो।”
  • “रिजल्ट जैसा भी हो, तुम हमारे लिए हमेशा खास हो।”
  • “गलती हो जाए तो घबराना मत, आगे वाले सवाल पर फोकस करना।”
  • “तुम मेहनती हो, बस शांत रहकर पेपर देना।”
  • “मार्क्स से ज्यादा जरूरी तुम्हारी सेहत और खुशी है।”

ये लाइनें सिर्फ शब्द नहीं होतीं, ये बच्चे के दिमाग में पॉजिटिव एनर्जी भर देती हैं।

35
पैरेंट्स बच्चों से क्या न बोलें? ये गलतियां कर सकते हैं नुकसान

जितना जरूरी सही बातें कहना है, उतना ही जरूरी है गलत बातें न कहना। पैरेंट्स अपने बच्चों से ये बातें बिल्कुल न बोलें-

  • “अगर कम नंबर आए तो देख लेना…”
  • “शर्म आनी चाहिए अगर 90% से कम आए।”
  • “शर्मा जी के बेटे से कम नंबर नहीं आने चाहिए।”
  • ऐसी बातें बच्चे का आत्मविश्वास तोड़ देती हैं। तुलना और दबाव बच्चे के प्रदर्शन को बेहतर नहीं, बल्कि कमजोर कर देते हैं। इस समय बच्चों को डांट नहीं, सपोर्ट चाहिए।
45
बोर्ड एग्जाम के दिनों में घर का माहौल कैसा रखें?
  • सुबह हल्का और पॉजिटिव माहौल रखें।
  • बच्चे के लिए पौष्टिक खाना और समय पर नींद सुनिश्चित करें।
  • बार-बार सिलेबस या रिजल्ट की बात न करें।
  • सोशल मीडिया और नेगेटिव न्यूज से दूरी रखें।
  • पेपर के बाद ज्यादा पोस्टमार्टम न करें।

याद रखिए, बोर्ड एग्जाम जिंदगी का एक हिस्सा है, पूरी जिंदगी नहीं। अगर बच्चा मानसिक रूप से शांत रहेगा, तो उसका प्रदर्शन अपने आप बेहतर होगा।

55
बोर्ड एग्जाम 2026 देने वाले बच्चों के पैरेंट्स के लिए खास संदेश

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2026 सिर्फ बच्चों की परीक्षा नहीं है, बल्कि माता-पिता के धैर्य और समझ की भी परीक्षा है। आपका एक भरोसे भरा वाक्य, एक गले लगाना और एक “हम तुम्हारे साथ हैं” आपके बच्चे को किसी भी कोचिंग से ज्यादा ताकत दे सकता है। मार्कशीट कुछ साल बाद फाइल में रख दी जाती है, लेकिन इन दिनों की यादें बच्चे के मन में हमेशा रहती हैं। इसलिए कोशिश करें कि ये यादें तनाव की नहीं, विश्वास और प्यार की हों।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories