बिखरे किचन को ऑर्गेनाइज करने के सिंपल टिप्स, Chatgpt ऐसे करेगा मदद

Published : Sep 24, 2026, 05:01 PM IST

Kitchen organizing simple tips: बिखरी किचन को बिना ज्यादा मेहनत के ऑर्गेनाइज करना चाहते हैं? जानें ChatGPT की मदद से किचन को ऑर्गेनाइज करने के सिंपल टिप्स।

PREV
15
ChatGPT में अपलोड करें किचन की फोटो

सबसे पहले अपनी किचन की एक साफ और पूरी फोटो ChatGPT में अपलोड करें। फोटो में कैबिनेट, ड्रॉअर, प्लेटफॉर्म और खुले कोने साफ दिखाई दें। अब इसके बाद आप किचन की फोटो डालकर ChatGPT से पूछें कि उपलब्ध जगह में सामान को किस तरह व्यवस्थित किया जा सकता है। आपको आसानी से सिंपल टिप्स मिल जाएंगे।

25
सामान को कैटेगरी के हिसाब से जमाएं

एक ही तरह के सामान को एक जगह रखने से किचन ज्यादा ऑर्गेनाइज दिखाई देती है। मसाले एक साथ, बेकिंग का सामान अलग, रोजाना इस्तेमाल होने वाले बर्तन अलग और सफाई का सामान अलग रखें। ChatGPT से आप अपनी किचन के सामान के हिसाब से कैटेगरी और स्टोरेज प्लान भी क्रिएट करवाएं।

35
खाली कोनों को बनाएं स्टोरेज स्पेस

किचन में कई बार कैबिनेट के ऊपर, सिंक के नीचे या प्लेटफॉर्म के कोने की जगह खाली रहती है। ChatGPT से फोटो देखकर ऐसे हिस्सों की पहचान करने को कहें। यहां हुक, छोटे रैक, स्टोरेज बॉक्स या दूसरे उपयोगी ऑर्गेनाइजर लगाए जा सकते हैं।

45
कैबिनेट के हर हिस्से का सही इस्तेमाल

ChatGPT को बताएं कि आपके किचन में कौन-कौन से सामान ज्यादा इस्तेमाल होते हैं। इसके आधार पर रोजाना काम आने वाले बर्तन, मसाले और डिब्बों को आसानी से पहुंच वाली जगह पर रखने की योजना बनाई जा सकती है। आप खाली कबर्ड में भी सामान को ऑर्गेनाइज करके रखेंगी, तो ज्यादा सामान आ जाएगा।

और पढ़ें: Tile Grout Cleaning Tips: गंदी और काली हो गई टाइल्स की ग्राउट लाइन, इन घरेलू तरीकों से करें चकाचक

55
दीवारों में हुक का करें इस्तेमाल

दीवारों पर मजबूत हुक लगाकर चम्मच, करछी, कप और दूसरे रोजाना इस्तेमाल होने वाले किचन सामान को टांगा जा सकता है। इससे कैबिनेट और ड्रॉअर में जगह बचेगी और जरूरी चीजें आसानी से मिल जाएंगी।

और पढ़ें: थर्माकोल से घर पर बनाएं ऐसा स्मोक फाउंटेन, बैकफ्लो धूप जलाते ही झरने जैसा दिखेगा नजारा

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories