DIY Smoke Fountain: महंगे डेकोरेशन आइटम की जगह थर्माकोल, क्ले और ऐक्रेलिक पेंट से घर पर बनाएं बैकफ्लो इनसेंस बर्नर। जानें झरने जैसा स्मोक फाउंटेन बनाने का आसान तरीका।
घर के लीविंग रूम या मंदिर को अलग दिखाने की चाहत है लेकिन ज्यादा महंगा डेकोरेशन आइटम्स खरीदने के लिए बजट एलाऊ नहीं कर रहा है तो DIY आइडियाज आपका काम आसान कर सकते हैं। आप घर पर ही बैकफ्लो इनसेंस बर्नर बना सकते हैं तो दिखने में बिल्कुल झरने की तरह लगता है। खास बात है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा महंग चीजों की आवश्यकता नहीं होती है। आप थर्माकोल, क्ले, एक्रेलिका पेंट और बेसिक क्राफ्ट सामान से इसे घर पर तैयार कर सकते हैं।
बैकफ्लो इनसेंस बर्नर कैसे बनाएं ?
- थर्माकोल शीट
- एयर ड्राई क्ले
- ब्लैक, सिल्वर, रॉयल ब्लू ऐक्रेलिका कलर
- कटर और पेंट ब्रश
- ग्लू गन
- बैकफ्लो धूप कोन
- शिवलिंग बनाने के लिए क्ले
कैसे तैयार करें?
1) फाउंटेन बेस तैयार करें
सबसे पहले थर्माकोल को काटकर मजबूत बेस तैयार करें। अब थर्माकोल के छोटे-छोटे चौकोर टुकड़े काटें और उसे अलग-अलग ऊंचाई पर सीढ़ीनुमा तरीके से चिपकाएं। ध्यान रहे कि बीच में नीचे की ओर जाने वाला रास्ता बना रहे। यही हिस्सा बाद में धुएं को ऊपर से नीचे की ओर बहने में मदद करेगा। अब कटर की मदद से किनारों को थोड़ा खुरदुरा आकार दें, ताकि पूरा पूरा बेस चट्टान जैसा दिखे।
2) धुएं के लिए बनाएं रास्ता
अब क्ले को अच्छी तरह से गूंधकर छोटे कप या कटोरी जैसी शेप दें। इन्हें फाउंटेन के अलग-अलग हिस्सों में लगाएं ताकि धुआं नीचे की ओर बने रास्ते से गुजर सके। सबसे ऊपर छोटा स्टैंड तैयार करें। इसके बीच में बैकफ्लो धूप कोन के लिए छेद रखें।
3) फाउंटेन में बनाएं कंकड़-शिवलिंग
क्ले को अलग-अलग शेप देकर छोटी गोलियां बनाएं और इन्हें हल्का चपटा कर दें, ताकि यह नदी के कंकड़ जैसा दिखाई दें। इन कंकड़ों को फाउंटेन बेस और सीढ़ियों पर चिपका दें। इसके बाद क्ले से छोटा से शिवलिंग बनाकर, झरने के निचले हिस्से में स्थापित करें। काम पूरा होने पर इसे अच्छी तरह से सूखने दें।
4) फाउंटेन में करें पेंट
इसे आखिर लुक देने के लिए झरने पर ब्लैक ऐक्रेलिक कलर से बेस कोट लगाएं। जब ये सूख जाए तो कंकड़ों और चट्टान वाले हिस्से पर रॉयल ब्लू कलर लगाएं। इसके बाद ब्रश पर हल्का सा सिल्वर कलर लेकर ड्राई ब्रशिंग करें। इससे चट्टानों और कंकड़ों की डिटेलिंग उभरकर आएगी और फाउंटेन को 3d लुक मिलेगा।
5) बैकफ्लो धूप संग लुक कंप्लीट
जब फाउंटेन पर लगे कलर पूरी तरह से सूख जाए तो ऊपर बने स्टैंड पर बैकफ्लो धूप कोन रखें। धूप कोन जलाने के बाद कुछ समय इंतजार करें। सही तरीके से लगाने पर धुआं सामान्य धूप से ऊपर जाने की बजाय नीचे की ओर बहने लगेगा।
थर्माकोल से झरने बनाने के टिप्स
- थर्माकोल स्मोक फाउंटेन को कम हवा वाली जगह रखें
- छेद की पोजिशन सही रखें ताकि स्मोक का फ्लो बना रहे
- धूप जलाने से पहले क्ले-ग्लू और पेंट टो अच्छी तरह सूखने दें
- जलती हुई धूप को पर्दे, कागज या दूसरी ज्वलनशील चीजों से दूर रखें


