Garden Jhoomar DIY Ideas: प्लास्टिक की खाली बोतलों और जालीदार टोकरी से बनाएं खूबसूरत गार्डन झूमर। जानें आसान तरीका, जरूरी सामान और पौधे की देखभाल के टिप्स।

प्लास्टिक की बोतलें लगभग हर घर में होती हैं। इन्हें फेंकने की बजाय आप बालकनी गार्डन के लिए खूबसूरत सा झूमर तैयार कर सकती हैं। खास बात है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा महंगे सामान और गमले की जरूरत नहीं होती है। आप प्लास्टिक की जालीदार टोकरी और कुछ खाली प्लास्टिक बोतल से इसे तैयार कर सकते हैं। अगर घर में जगह कम है तो यह DIY क्रिएटिव लगने के साथ कमाल भी लगेगा।

गार्डन झूमर बनाने के लिए सामान

  • 10-15 छोटी-छोटी प्लास्टिक बोतल
  • 1 मिडियम साइज की जालीदार प्लास्टिक टोकरी
  • मजबूत नायलॉन की डोर
  • छेद करने के लिए गर्म पेचकस
  • हल्का पॉटिंग मिक्स
  • पोर्टुलाका, नौबजिया की कटिंग्स

प्लास्टिक बोतल से फ्लावर झूमर कैसे बनाएं ?

1 ) बोतलों में करें छोटे-छोटे छेद

सबसे पहले प्लास्टिक बोतल को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें। अब बोतल के किनारों पर स्केच पेन से छोटे-छोटे छेद बनाएं। यह होल कटिंग की पत्तियों को बाहर निकालने के लिए है। साथ ही नीचे की ओर ड्रेनेज होल करें ताकि अतिरिक्त पानी बाहर निकाला जा सके। अब गर्म पेचकस पर इस पर छेद करें।

2) बोतल में मिट्टी भरना

झूमर बनाने के लिए बोतल के अंदर ड्रेनेज सॉयल वाली मिट्टी पॉकिक्स भरें। ध्यान रहे कि इस दौरान मिट्टी को ज्यादा दबाना नहीं है, ताकि जड़े को बढ़ने में कोई दिक्कत न हो।

3) पौधों की कटिंग लगाएं

इस तरह के झूमर गार्डन में छोटे-छोटे पौधे बढ़िया रहते हैं। आप प्लांट के लिए पोर्टुलाका को विकल्प बना सकती हैं। इन्हें बोतल के छेद के अंदर धीरे-धीरे लगाएं। एक-सामान रंग चुनने की बजाय अलग-अलग रंगों की कटिंग लें।

4) बोतलों को डोरी से बांधे

अब हर प्लास्टिक बोतल को मजबूत नायलॉन की डोरी से अच्छी तरह बांध दें और डोरियों की लंबाई अलग-अलग रखें ताकि यह टांगने पर लेयर्ड लुक दें।

5) टोकरी से करें असेंबल

आखिर में जालीदार टोकरी के किनारों पर बोतलों को एक क्रम में बांध दें। इसके बाद टोकरी के ऊपर 3-4 मजबूत रस्सियां लगाकर बालकनी मजबूत ग्रिल या हुक पर लटका दें।

गार्डन झूमर बनाने के लिए पोर्टुलाका क्यों चुनें ?

बता दें कि पोर्टुलाका कम जगह में आसानी से उगाया जा सकता है। साथ ही कटिंग से भी यह आसानी से उग जाता है। ज्यादा रोशनी और सही परिस्थितियों में इसके रंग-बिरंगे फूल कमाल लगते हैं। इसके अलावा, अलग-अलग रंगों वाली किस्मों को एक साथ लगाने के सुंदरता और भी बढ़ जाती है।

View post on Instagram
 

गार्डन झूमर की देखभाल के टिप्स

  • अगर आप पोर्टुलाका प्लांट लगा रहे हैं तो रोशनी का ध्यान रखें।
  • बोतलों में पानी तभी दें, जब मिट्टी सूखी लगे।
  • 15 दिनों में पौधों की पिचिंग करते रहें, इससे नई शाखाएं जल्दी आती हैं।
  • मौसम की जरूरत के अनुसार हल्की फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें।
  • झूमर के लिए ऐसी जगह चुनें जहां हवा और धूप पर्याप्त मात्रा में आती हो।

सोर्स- इंस्टाग्राम @nav_curlyhead