Desi Gardening Tips: पौधों की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, नई कलियां नहीं आ रहीं या कलियां गिर रही हैं? जानिए नीम खली, केले के छिलके की खाद, सही पानी और रूट रॉट के लिए आसान देसी गार्डनिंग टिप्स, जो पौधों की ग्रोथ सुधारने में मदद कर सकते हैं।
Gardening Hacks For Plants: घर के गार्डन में पौधों की पत्तियां पीली पड़ना, नई कलियां न आना या बनते ही गिर जाना आम समस्या है। कई बार इसकी वजह ज्यादा पानी डालना, मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी, खराब ड्रेनेज या जड़ों में सड़न हो सकती है। ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले कुछ आसान देसी उपाय आजमाए जा सकते हैं। सही मात्रा और समय पर यूज किए गए ये देसी नुस्खे पौधों की देखभाल में मदद कर सकते हैं।
पीली पत्तियों के लिए नीम खली
अगर पत्तियां लगातार पीली हो रही हैं और पौधे की ग्रोथ धीमी है, तो मिट्टी में नीम खली की थोड़ी मात्रा मिला सकते हैं। यह मिट्टी की हेल्थ सुधारने और ऑर्गेनिक पोषण देने में मदद करती है। गमले के आकार के अनुसार 1-2 चम्मच नीम खली मिट्टी की ऊपरी परत में मिलाएं और बाद में हल्का पानी दें। बहुत ज्यादा मात्रा डालने से बचें।
नई कलियां नहीं आ रहीं तो केले के छिलके की खाद
फूल वाले पौधों में कलियां नहीं बन रही हैं तो केले के छिलके से बनी खाद यूजफुल हो सकती है। केले के छिलकों को सुखाकर पीस लें और थोड़ी मात्रा मिट्टी में मिलाएं। इससे ऑर्गेनिक पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही पौधे को पर्याप्त रोशनी मिलना भी जरूरी है, क्योंकि कम धूप के कारण भी बडिंग प्रभावित हो सकती है।
कलियां बनकर गिर रही हैं तो सही पानी
कलियां बनने के बाद लगातार गिर रही हैं तो सबसे पहले पानी देने का तरीका देखें। मिट्टी हमेशा गीली रखने से जड़ों पर दबाव बढ़ सकता है। ऊपर की 1-2 इंच मिट्टी सूखने पर ही पानी दें। गमले के नीचे ड्रेनेज होल जरूर रखें। तेज गर्मी, अचानक जगह बदलना और बहुत ज्यादा खाद भी बड ड्रॉप की वजह बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Tulsi Stand Design: तुलसी की खूबसूरती में लगाएं चार चांद, ये सीमेंट पॉट डिजाइन हैं बेहद खास
रूट रॉट में दालचीनी यूज करें
जड़ों से बदबू आना, तना नरम होना और मिट्टी का लंबे समय तक गीला रहना रूट रॉट का कारण हो सकते हैं। ऐसे में पौधे को गमले से निकालकर खराब और काली जड़ों को साफ करें। नई, स्वस्थ मिट्टी में दोबारा लगाएं और पानी कम दें। कटे हुए हिस्से पर थोड़ी दालचीनी पाउडर लगा सकते हैं।
हर समस्या में धूप और ड्रेनेज चैक करें
पौधे की समस्या सिर्फ खाद से ठीक नहीं होती। रोजाना पौधे की रोशनी, मिट्टी की नमी और गमले के ड्रेनेज चैक करें। ज्यादातर पौधों में जरूरत से ज्यादा पानी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं पर्याप्त रोशनी न मिलने पर पत्तियां पीली और नई ग्रोथ कमजोर हो सकती है। किसी भी घरेलू खाद या नुस्खे को कम मात्रा से शुरू करना बेहतर है।
इसे भी पढ़ें- Guava Plant Care Tips: अमरूद के पौधे की देखभाल में करें ये 3 काम, बंपर पैदावार के लिए डारें 3 चीज
