Guava Plant Care Tips: अमरूद के पौधे से बंपर फल चाहिए तो सही देखभाल बेहद जरूरी है। जानें पौधे की छंटाई, पानी और धूप का सही तरीका। साथ ही गोबर की खाद, नीम खली और वर्मी कम्पोस्ट डालकर अमरूद की ग्रोथ और पैदावार कैसे बढ़ाएं।

अमरूद का पौधा घर के गार्डन या आंगन में आसानी से लगाया जा सकता है, लेकिन अच्छी ग्रोथ और ज्यादा फल पाने के लिए सही देखभाल जरूरी है। समय पर पानी, छंटाई और खाद देने से पौधा स्वस्थ रहता है। जानिए अमरूद की बंपर पैदावार के लिए कौन-से 3 काम और 3 चीजें फायदेमंद हैं।

अमरूद के पौधे की समय पर करें छंटाई

अमरूद के पौधे में सूखी, कमजोर और आपस में रगड़ खाने वाली शाखाओं को समय-समय पर हटा दें। इससे पौधे के अंदर हवा और रोशनी फैलती है। फल देने वाली नई शाखाओं के विकास में भी मदद मिलती है। बहुत ज्यादा घनी शाखाएं होने पर हल्की छंटाई जरूर करें।

पानी देते समय रखें इन बातों का ध्यान

अमरूद को पानी चाहिए, लेकिन गमले या जमीन में पानी लंबे समय तक जमा नहीं रहना चाहिए। मिट्टी की ऊपरी परत सूखी महसूस होने पर सिंचाई करें। गर्मी में जरूरत के अनुसार पानी दें और बारिश के मौसम में एक्स्ट्रा पानी की निकासी का ध्यान रखें। जलभराव से जड़ों को नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Crystal Garden Decor: क्रिस्टल गार्डन के खूबसूरत डिजाइन, होम डेकोर को मिलेगा एस्थेटिक लुक

बंपर पैदावार के लिए डालें ये 3 चीजें

अच्छी फल पैदावार के लिए अमरूद के पौधे को पोषक तत्व देना जरूरी है। सड़ी हुई गोबर की खाद या कम्पोस्ट, नीम खली और वर्मी कम्पोस्ट का यूज किया जा सकता है। इन्हें पौधे के तने से थोड़ी दूरी पर मिट्टी में मिलाएं। खाद डालने के बाद हल्की सिंचाई करें और जरूरत से ज्यादा खाद देने से बचें।

धूप और मिट्टी का रखें खास ख्याल

अमरूद के पौधे को अच्छी ग्रोथ और फल बनने के लिए पर्याप्त धूप पसंद होती है। इसे ऐसी जगह लगाएं जहां रोज कई घंटे सीधी धूप मिल सके। मिट्टी उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली होनी चाहिए। गमले में पौधा लगा रहे हैं तो ड्रेनेज होल जरूर रखें और समय-समय पर मिट्टी को हल्का ढीला करते रहें।

इसे भी पढ़ें- Tulsi Stand Design: तुलसी की खूबसूरती में लगाएं चार चांद, ये सीमेंट पॉट डिजाइन हैं बेहद खास