कम पैसों में सपना करें पूरा ! 30 हजार में घूमें ये देश, देखें पूरा बजट प्लान

Nepal travel budget 2024: नेपाल यात्रा बजट गाइड: कम पैसे में नेपाल की खूबसूरती का लुत्फ उठाएं। जानें कि कैसे 20-25 हज़ार में नेपाल की यात्रा की जा सकती है। यहां देखें पूरा प्लान। 

 

Anshika Tiwari | Published : Sep 27, 2024 12:54 PM IST

ट्रेवल डेस्क। घूमना किसी पसंद नहीं होता है, लेकिन जब बात फॉरेन ट्रिप की आती है तो बजट सबसे बड़ा दुश्मन होता है। अक्सर इंटरनेशनल ट्रिप के लिए लाखों रुपए का बजट बनाना पड़ता है, हालांकि अगर कहा जाए कि आप अब विदेशा घूमने का सपना कम पैसों में कम कर सकते हैं तो क्या कहेंगे। दरअसल, आज हम आपके लिए एक ऐसी शानदार डेस्टिनेशन लेकर आए हैं जो भारत के पड़ोस में स्थित है। वहीं, माउंटेन लवर्स के लिए ये प्लेस जन्नत से कम नहीं है। आप यहां पर कम पैसों में बेस्ट जगहों को घूमने के साथ प्राकृतिक सुंदरता को भी निहार सकते हैं। ये जगह कोई नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल है जो काफी ज्यादा अंडररेटेड है। यहां पर पहाड़ों से लेकर झीलों तक बहुत कुछ एक्सप्लोर करने के लिए हैं।

Latest Videos

नेपाल जाने का सही समय (Best Time to Visit Nepal)

अगर आप नेपाल जाना चाहते हैं तो इसके लिए सही टाइम का चुनाव करना बेहद जरूरी है। जैसे ऑफ बीट या फिर पीक टूरिस्ट सीजन। वैसे भीड़भाड़ से बचना है तो ऑफ सीजन नेपाल ट्रिप बेस्ट मानी जाती है। इसके लिए आप मार्च से सिंतबर के बीच जा सकते हैं। वहीं, अक्टूबर से लेकर फरवरी तक यहां टूरिस्ट की भीड़ रहती है।

नेपाल जाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट (Important document for Nepal Visit)

 नेपाल में भारतीय नागरिकों को कोई भी वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी पर, अहतियात के तौर पर नेपाल घूमने के लिए अपने साथ पासपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटो और वोटर आई डी रखें। वहीं, यहां पर नेपाली करेंसी में बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नेपाल में ज्यादातर लोग भारतीय करेंसी लेते हैं। यहां पर इंडियन एटीएम भी मिल जाएंगे।

भारत से नेपाल कैसे पहुंचे (How to reach Nepal from India)

वैसे तो आप सड़क,हवाई कई मार्गे से नेपाल पहुंच सकते हैं। हवाई यात्रा काफी महंगी होती है। इसके लिए रोड ट्रिप बेस्ट रहती है। आप दिल्ली से सीधे नेपाल के लिए बस पकड़ सकते हैं जो 30 घंटे में आपको नेपाल पहुंचा देगी। आप सीधे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से भारत नेपाल बॉर्डर सोनौली के लिए ट्रेन की टिकट ले सकते हैं। गोरखपुर से नेपाल बॉर्डर 248 किलोमीटर की दूरी पर है जहां ट्रेन से पहुंचने में 3-4 घंटे और कार से लगभघ 6 घंटे लगेंगे।

नेपाल में रुकने और खाने का बजट (Nepal Budget & Home stay food price)

नेपाल में खाने-पीने और रहने में ज्यादा खर्च नहीं होता है। नेपाल के अधिकतर जगहों पर 2 लोगों के लिए 800-1000 नेपाली रुपए में रूम मिल जाता है, जो भारतीय रुपयों में 500-700 रुपए के आसपास होता है और अगर आप दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये काफी ज्यादा किफायती होता है। हालांकि, सोलो जाने पर किराया अकेले देना पड़ेगा ऐसे में ट्रिप दोस्त के साथ ही प्लान करें। जहां तक खाने की बात है तो ये भी ज्यादा महंगा नहीं होता है। यहां पर चिकन बिरयानी 200-250 तक मिल जाएगी,वहीं वेज खाना इससे भी ज्यादा सस्ते में मिल जाएगा। आपको नेपाल में 150-200 रुपए में एक टाइम का वेज खाना कहीं पर भी आसानी से मिल जाएगा। इसलिए दिन में तीन बार खाना खाने में कुल 600 तक खर्च हो जाएगा।

नेपाल घूमने के लिए कितने दिन चाहिए (How many days are enough for Nepal trip)

ऊपर आपने आने वाले खर्चे के बारे में जान लिया। अब बात आती है ट्रांसपोर्टेशन की तो यहां पर पर्सनल व्हीकल की बजाय लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें,जो सस्ती होने के साथ कई सारे एक्सपीरियंस भी देगी। वहीं नेपाल घूमने के लिए आपके पास लगभग 6-9 दिन जरूर हो जाने चाहिए। 2 दिन तो बस से दिल्ली से नेपाल पहुंचने में लगेंगे। आने का भी यही रहेगा और घूमने के लिए लगभग 5 दिन रखें।

नेपाल में घूमने की जगह (Best places to visit in Nepal)

नेपाल दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शुमार है,जहां से आप प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। नेपाल आने पर काठमांडू स्थित दरबार स्क्वायर,नेपाल का राष्ट्रीय संग्रहालय,लुम्बिनी, पुमौरी स्थित काला पत्थर व्यूप्वाइंट,गोक्यो री व्यूपॉइंट, पून हिल व्यूप्वाइंट खोपरा डांडा व्यूप्वाइंट,तौदाहा झील, सिद्ध गुफा,नगरकोट घाटी,फेवा झील, रूपा ताल झील, पोखरा घाटी, पशुपतिनाथ मंदिर,बौधनाथ मंदिर,बिन्ध्यबासिनी मंदिर,चितवन राष्ट्रीय उद्यान,लैंगटैंग नेशनल पार्क जाना न भूलें।

नेपाल घूमने का बजट (Budget for Nepal)

तो देखा आपने अगर आप सोलो ट्रिप प्लान करते हैं या फिर ग्रुप के साथ नेपाल सबसे बेस्ट है। यहां पर सोलो 20-25 हजार प्लान कर सकते हैं। जो काफी ज्यादा बजट फ्रेंडली है।

ये भी पढ़ें- J&K Travel: श्रीनगर-पहलगाम से हटकर ऐसा गांव जहां की खूबसूरती मंत्रमुग्ध कर देगी!

Share this article
click me!

Latest Videos

दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts
फिरोजाबादः चिता की लकड़ियों को छोड़ लाश लेकर क्यों भागे घरवाले?
रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच