कंगाल बना सकता है इस दिशा में रखा मनी प्लांट, Vastu नियम की ना करें अनदेखी

वास्तु शास्त्र में घर में कुछ खास पेड़-पौधे लगाने को लेकर नियम बताए गए हैं। इसका पालन करने से घर में समृद्धि और सौभाग्य का बसेरा रहता है। मनी प्लांट को लेकर भी कुछ बातें बताई गई हैं। जैसे किस दिशा में रखना है और कैसे इसकी देखभाल करनी है। 

Nitu Kumari | Published : Sep 27, 2024 11:55 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. मनी प्लांट घर की खूबसूरती में चार-चांद लगा देता है। इसकी बेले और बड़ी-बड़ी पत्तियां देखकर मन खुश हो उठता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के फायदों के बारे में भी बताया गया है। इसके साथ यह भी बताया गया है कि इसे किसी दिशा में लगाना चाहिए या फिर रखना चाहिए। गलत दिशा में लगाने से घर में कई तरह की दिक्कत आ सकती है। तो चलिए जानते हैं मनी प्लांट को किस दिशा में लगाना चाहिए और किस दिशा में नहीं।

मनी प्लांट को किस दिशा में लाएं?

Latest Videos

कुछ लोग मनी प्लांट घर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाते हैं तो कुछ लोगों का मानना है कि इसके लगाने से घर में पैसों की बरसात होती है। अगर आप भी सौभाग्य को लेकर इस पौधे को लगा रही हैं तो इसे फिर हमेशा घर की पूर्व (East) या दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा में रखना चाहिए। दक्षिण-पूर्व दिशा को लक्ष्मी और कुबेर की दिशा माना जाता है, जो धन और समृद्धि के प्रतीक हैं। इसे भूलकर भी उत्तर दिशा में ना लगाएं। इससे धन की हानि हो सकती है।

मनी प्लांट बना सकता है कंगाल?

मनी प्लांट जितना खिला-खिला रहेगा, खुशहाली उतनी ही बनी रहेगी। इसलिए अगर मनी प्लांट के पत्ते पीले पड़ जाते हैं तो उसे तुरंत तोड़कर हटा दें। अगर मनी प्लांट सूख जाए या मुरझाने लगे, तो उसे तुरंत बदल दें। यह निगेटिव एनर्जी को आकर्षित कर सकात है और आर्थिक नुकसान का आपको समाना करना पड़ सकता है।

कांटेदार पौधों से दूर रखें

मनी प्लांट को कभी भी कांटेदार पौधों के पास नहीं रखना चाहिए। इससे निगेटिव एनर्जी का संचार हो सकता है।मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर रखें। इसे घर के बाहर या बालकनी में रखने से इसके पॉजिटिव इफेक्ट कम हो सकता है।

मनी प्लांट से जुड़े ये अहम  नियम

मनी प्लांट के बेल को हमेशा ऊपर की तरफ बढ़ने दें। अगर पत्ते जमीन को छूने लगते हैं, तो इसे सही दिशा में बांध दें। बेल को नीचे लटकार रखती है तो जमीन तो बिल्कुल ना छूने दें। इससे भी घर में धन की हानि हो सकती है। अगर आप मनी प्लांट को मिट्टी की जगह कांच के बर्तन में पानी में लगा रही हैं तो फिर हर एक दो दिन पर पानी बदल लें। गंदे पानी में मनी प्लांट का ग्रोथ नहीं होता है और यह सौभाग्य के लिए भी सही नहीं है।

धन लाभ के लिए करें ये उपाय

अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं या फिर धन की कमी का सामना कर रहे हैं। तो शुक्रवार को पानी में कच्चा दूध मिलाकर मनी प्लांट में चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी खुश होती है। इसके अलावा आप मनी प्लांट के जड़ में एक लाल धागा बांध दें। इन उपाय से धन की कमी दूर होगी।

मनी प्लांट के अन्य फायदे

अगर आप वास्तु को लेकर इसे नहीं लगा रहे हैं अगर ऐसे भी घर में रखते हैं तो ये आपको हेल्दी रखेगा। मनी प्लांट हवा में मौजूद जहरीले पदार्थों जैसे फॉर्मलडिहाइड और बेंजीन को सोखकर वातावरण को साफ रखता है। इसके कारण घर का वातावरण ताजगी से भरा रहता है और सांस से संबंधित समस्याएं कम होती हैं। इसके रखने से मानसिक शांति मिलती है। इसकी हरी पत्तियां और शांत प्रकृति तनाव को कम करने में मदद करती हैं।

और पढ़ें:

फेंकने की बजाय रीयूज करें पुरानी जूलरी, ये Ideas आएंगे काम

मुंह नहीं लाल करना, बस पान का है पत्ता चबाना, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Share this article
click me!

Latest Videos

J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
PM Modi LIVE : 45th FIDE Chess Olympiad चैंपियनों से ख़ास बातचीत
रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख