Chest Of Drawers:छोटा फर्नीचर, बड़ा कमाल! घर दिखेगा साफ और सुपर लग्जरी

Published : Feb 06, 2026, 07:59 PM IST

Chest of Drawers Design: चेस्ट ऑफ ड्रॉअर न सिर्फ स्टोरेज देता है बल्कि घर की सुंदरता भी बढ़ाता है। जानिए 5 ट्रेंडिंग चेस्ट ऑफ ड्रॉअर डिजाइन- मॉडर्न, वुडन, मल्टी-ड्रॉअर, मिरर फिनिश और कॉम्पैक्ट वर्टिकल- जो हर घर के लिए परफेक्ट हैं।

PREV
16

घर को सुंदर और व्यवस्थित रखने में चेस्ट ऑफ ड्रॉअर एक बेहद उपयोगी फर्नीचर पीस माना जाता है। यह न सिर्फ स्टोरेज की समस्या हल करता है, बल्कि कमरे की लुक और फील को भी अपग्रेड करता है। बेडरूम हो, लिविंग रूम या स्टडी एरिया- सही डिजाइन का चेस्ट ऑफ ड्रॉअर हर जगह काम आता है। यहां हम आपको 5 ऐसे चेस्ट ऑफ ड्रॉअर डिजाइन बता रहे हैं, जो आज के मॉडर्न और ट्रेंडिंग इंटीरियर के लिए परफेक्ट हैं।

26

मॉडर्न मिनिमल चेस्ट ऑफ ड्रॉअर

इस डिजाइन में सिंपल लाइन्स, सॉलिड कलर और बिना हैंडल का लुक होता है। यह छोटे अपार्टमेंट और मॉडर्न घरों के लिए बेस्ट है। कम जगह में ज्यादा स्टोरेज देता है और कमरा भी खुला-खुला लगता है।

36

वुडन क्लासिक चेस्ट ऑफ ड्रॉअर

सॉलिड वुड या शीशम की लकड़ी से बना यह डिजाइन घर को रॉयल और वॉर्म फील देता है। यह लंबे समय तक टिकाऊ होता है और ट्रेडिशनल इंटीरियर में बेहद खूबसूरत लगता है।

46

मल्टी-ड्रॉअर स्टोरेज यूनिट

इस डिजाइन में छोटे-बड़े कई ड्रॉअर होते हैं, जिससे कपड़े, एक्सेसरीज और डॉक्यूमेंट्स अलग-अलग रखने में आसानी होती है। फैमिली यूज़ के लिए यह सबसे प्रैक्टिकल ऑप्शन है।

56

मिरर फिनिश चेस्ट ऑफ ड्रॉअर

ड्रॉअर के फ्रंट में मिरर या ग्लॉसी फिनिश दी जाती है, जिससे कमरा बड़ा और ब्राइट दिखता है। यह डिजाइन खासकर बेडरूम और ड्रेसिंग एरिया के लिए ट्रेंडिंग है।

66

कॉम्पैक्ट वर्टिकल चेस्ट ऑफ ड्रॉअर

छोटे कमरों के लिए यह डिजाइन बहुत उपयोगी है। यह ऊंचाई में ज्यादा और चौड़ाई में कम होता है, जिससे फ्लोर स्पेस बचता है और स्टोरेज भी भरपूर मिलता है।

Read more Photos on

Recommended Stories