ऑयली ऑयल (Olive Oil) फॉर स्किन एंड हेयर
तुर्की की महिलाएं सदियों से ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर रही हैं। यह विटामिन A, D और E और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह स्किन और बालों को गहराई से हाइड्रेट करता है, ड्राईनेस दूर करता है और नेचुरल ग्लो देता है। यहां की महिलाएं बालों में ऑयली ऑयल को गुनगुना करके लगाती हैं। मसाज करने के बाद 1 घंटे छोड़ देती हैं, फिर वॉश करती हैं। वहीं, सीरम की तरह इसे स्किन पर लगाकर मसाज करती हैं।