गर्मियों के मौसम में जब स्टाइल और कंफर्ट दोनों की जरूरत होती है, तब चिकनकारी कुर्तियां आपकी पहली पसंद बन जाती हैं। हल्के फैब्रिक, खूबसूरत हैंड एंब्रॉयडरी और सॉफ्ट कलर्स के साथ ये कुर्तियां आपको देती हैं ठंडा-ठंडा, कूल और एलिगेंट लुक। अगर आपके वार्डरोब में 7 अलग-अलग डिजाइन की चिकनकारी कुर्तियां शामिल हों, तो हर दिन एक नया स्टाइल ट्राय करना और भी आसान हो जाता है। ऑफिस हो, कैज़ुअल आउटिंग या फेस्टिव वाइब ये कुर्तियां हर मौके पर आपको स्टाइलिश और फ्रेश लुक देती हैं।