बारिश में खस्ताहाल नहीं होगा गर्ल्स का लुक, चुनें ये 5 लेटेस्ट डिजाइन वाले छाते

Published : Jun 12, 2026, 12:00 PM IST
लेटेस्ट डिजाइन वाले छाते

सार

Stylish Umbrellas for Women: महिलाओं के लिए कौन से छाता डिजाइन सबसे स्टाइलिश हैं? मानसून में ट्रांसपेरेंट छाता क्यों है ट्रेंड में? फ्रिल बॉर्डर छाता किस तरह के आउटफिट के साथ अच्छा लगता है?

बारिश का मौसम आने वाला है और ऐसे में रेनकोट से लेकर छाते की मार्केट सज चुकी है। आपको सिर्फ बारिश से बचने के छाता नहीं खरीदना चाहिए बल्कि अपने स्टाइल को इनहेंस करना चाहिए। आपके एथनिक और वेस्टर्न दोनों लुक्स में अगर चार चांद लगाना है, तो सिंपल छाते के बजाय फैशनेबल छातों का कलेक्शन करें। जानिए ऐसे ही कुछ महिलाओं के लिए ट्रेंडी छाता डिजाइन, जो इस सीजन में आपके स्टाइल बढ़ा देंगे।

महिलओं के लिए फ्लोरल प्रिंट छाता

फूलों वाले प्रिंट के छाते भले ही पुराने कहलाएं लेकिन महिलाओं के लिए हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। आप साड़ी, कुर्ती और वेस्टर्न आउटफिट्स के इन्हें कैरी कर सकती हैं। 

ट्रांसपेरेंट छाता

आजकल स्टाइलिश लुक के लिए पारदर्शी डोम-शेप अब्रेला के बेहतरीन विकल्प हैं। बारिश से बचने के साथ-साथ ये छाते फोटोजेनिक  दिखते हैं और छोटी गर्ल्स से लेकर बूढ़ी महिलाओं पर जचेंगे। 

और पढ़ें: लिविंग रूम डेकोरेशन आइडिया, 6 होम शोपीस से पाएं आर्टिस्टिक लुक

फ्रिल बॉर्डर छाता

किनारों पर फ्रिल या लेस वाले छाते फेमिनिन और एलिगेंट लुक के लिए खूब पसंद किए जाते हैं। इन्हें आप पार्टी या खास अवसरों पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। छाते की केयर थोड़ी ज्यादा करनी पड़ती है क्योंकि ये प्लास्टिक से बने होते हैं। 

पेस्टल कलर छाता

लैवेंडर, पिंक, मिंट ग्रीन और बेबी ब्लू जैसे पेस्टल रंगों के छाते मानसून में काफी फ्रेश लुक देते हैं। ऐसे छाते में आपको प्लेन से लेकर प्रिंटेड छाते मिल जाएंगे। कोशिश करें कि एक या 2 पेस्टल कलर वाले छाते खरीदें। आप ऐसे छाते ऑनलाइन 500 रु के अंदर खरीद सकती हैं।

फोल्डेबल कॉम्पैक्ट लेस छाता

ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए हल्के और बैग में आसानी से फिट होने वाले फोल्डेबल छाते में भी आपको स्टाइलिश लुक मिला जाएगा। आप चाहे तो लेस डिजाइन वाले छाते खरीद सकती हैं। ये किसी महारानी वाला रॉयल लुक देते हैं और आसानी से कैरी भी किए जा सकते हैं। 

और पढ़ें: Modern Switch Design: मॉडर्न स्वीच के ट्रेंडी डिजाइन, घर के इंटिरियर में लग जाएगी चार चांद

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Makeup Brush Stand: मेकअप ब्रश होल्डर स्टैंड, कम स्पेस के लिए 10 फैंसी ऑर्गनाइजर
फिश कट साड़ी के इन ट्रेंडी डिजाइन्स से मिलेगा बॉलीवुड-इंस्पायर्ड ग्लैमरस लुक