लिविंग रूम डेकोरेशन आइडिया, 6 होम शोपीस से पाएं आर्टिस्टिक लुक

Published : Jun 12, 2026, 11:06 AM IST
Unique showpiece for living room

सार

Home Decor Items Showcase for living room: क्या छोटा सा शोपीस आपके पूरे लिविंग रूम का लुक बदल सकता है? जानिए कौन-कौन से होम डेकोर आइटम लोगों को सबसे ज्यादा पंसद आ रहे हैं? घर को लग्जरी और फैंसी दिखाने के लिए कौन से शोपीस खरीदने चाहिए ?

हर किसी की चाहत होती है कि उनका घर सुंदर और सबसे अलग दिखे। इंटीरियर-पेंट और फर्नीचर पर तो सब ध्यान देते हैं लेकिन जब बात होम डोकेरशन आइटम पीस की आती है तो इसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सुंदर और फैंसी Home Decor Showpiece Items, जो न केवल सुंदरता बढ़ाएंगे बल्कि आपका बजट भी नहीं बिगाड़ेंगे।

राजस्थानी फोक म्यूजिशियन शोपीस

अगर आप घर के वाइब्रेंट और कलरफुल वाइब देना चाहती हैं तो पारंपरिक लोक कलाकारों का बेहद खूबसूरत मूर्ति सेट खरीदें। इसे 100% मेटल बेस पर बनाया गया है, जो जल्द खराब भी नहीं होगा। आप इसे टीवी के साइड, कॉर्नर टेबल, सोफा टेबल पर रखें। इनके ब्राइट कलर कमरे का मेकओवर कर देंगे। आप इसे 600-1000रु. तक खरीद सकती हैं।

रॉयल एंपायर हॉर्स स्टैच्यू

लग्जरी और प्रीमियम फील के लिए घर में हॉर्स स्कलप्चर होना चाहिए। यह पीस सिल्वर-गोल्डन फॉयल नक्काशी पर आता है, जो बहुत ही रास्टिक और विंटेज लुक देगा। आप इसे फोयर, लिविंग रूम में लगाकर खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। मेटल और क्वलिटी के आधार पर इसे 500-1500रु. तक उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें- लकड़ी के फर्नीचर की देखभाल, ये चीजें भूलकर भी न करें इस्तेमाल

जेन मोंक विथ वॉटर प्लांटर

यह बेहद खूबसूरत-पीसफुल डेकोर पीस है, जो आपके घर को एस्थेटिक और नेचर इंस्पायर्ड लुक देगी। यह होम डेकोर पीस उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो कम जगह में कुछ ऐसा रखना चाहते हैं तो खूबसूरत भी लगे और ज्यादा जगह भी न लें। इसमें ध्यानमग्न लिटिल मोंक संग राउंड ग्लास पॉट है, जिसमें आप मनी प्लांट, या कोई भी वॉटर प्लांट ग्रो कर सकते हैं। यह 200-500रु. तक मिल जाएगा।

विंटेज फ्लोरल बास्केट लैंप

यह शोपीस यूनिक होने के साथ कोजी है, जो लाइटिंग संग डेकोर का काम भी करेगा। इसमें रस्टिक वुडन बास्केट दी गई है, जो आर्टिफिशियल फूलों से सजी हुई है। साथ में नेचुरल वुड ट्विग ट्यूलिप शेप वार्म खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। यह आपके लिविंग रूम कॉर्नर के लिए बेस्ट है। ऑनलाइन-ऑफलाइन 500-1000रु. इसकी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी।

ये भी पढ़ें- Hindu Baby Boy Names with Meaning: भगवान शिव पर 50 यूनिक बेबी बॉय नेम्स 2026

आयरन मेटल लाइट होल्डर

अगर आप ऐसा कुछ चाहती हैं जो नॉर्मल डे के साथ फेस्टिव सीजन में इस्तेमाल किया जा सके है तो आयरन मेटल लाइट होल्डर कमाल का शोपीस है। यह ट्रेडिशनल आर्ट को मॉडर्न सॉलिट्यूड में पेश करता है। डिटेलिंग की तौर पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ती एब्स्ट्रैक्ट मेटल आर्ट फॉर्म में दिखाई गई है। साथ में कलरफुल टी लाइट दिया होल्डर है। यह आपके लिविंग रूम की खूबसूरती मिनटों में एलिवेट कर देगा। नजदीकी बाजार से ऑनलाइन तक यह आपको 200-450रु. तक मिल जाएंगे।

पिकॉक मोटिफ दीया होल्डर सेट

मोर बेस्ड होम पीस आइटम कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते हैं। यह होम शोपीस भी रीगल पेयर है जो घर को रॉयल इंडियन हेरिटेज वाली फील देगा। इसकी डिजाइन में टॉप पर एक सिंगल दीया और बॉटम में तीन टी लाइट होल्डर्स दिए गए हैं जो हाल-लीविंग रूम को मल्टी लायर लाइटिंग फील देगा। साथ में वाइब्रेंट ग्रीन-ब्लू मीनाकारी वर्क इसे फेस्टिव सीजन- दीवाली या फिर डिनर सेटअप के लिए परफेक्ट बनाती है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

स्कूल टीचर के प्रोफेशनल लुक को परफेक्ट बनाएंगे 6 चेक ब्लाउज डिजाइन
Lipstick Tricks: एक ही लिपस्टिक से पाएं 5 स्टाइलिश लिप लुक, जानें आसान ट्रिक्स