फुट एक्सफोलिएटर से स्पा ब्रश तक, ब्यूटी के लिए ऐसे करें कोकोनट हस्क का इस्तेमाल

Published : Jun 11, 2026, 07:30 PM IST
Coconut Husk Beauty Hacks

सार

Coconut Husk Beauty Hacks: क्या नारियल के छिलके का इस्तेमाल ब्यूटी केयर में किया जा सकता है? कोकोनट हस्क से नेचुरल बॉडी स्क्रब कैसे बनाएं? फुट एक्सफोलिएटर के रूप में नारियल के रेशे कैसे काम करते हैं? जानें-

Coconut Husk Uses: नारियल का पानी और गूदा इस्तेमाल करने के बाद ज्यादातर लोग उसके छिलके को फेंक देते हैं या फिर केवल गार्डनिंग और ईंधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल का हस्क (छिलका) आपकी ब्यूटी केयर रूटीन का भी हिस्सा बन सकता है? इसमें मौजूद नेचुरल रेशे स्किन को हल्के तरीके से एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं और त्वचा को स्मूद महसूस कराते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ आसान और क्रिएटिव इस्तेमाल।

नेचुरल बॉडी स्क्रबर

नारियल के छिलके में मौजूद नेचुरल रेशे डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले छिलकों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। अब इन्हें बारीक पीसकर इसमें नारियल का तेल और थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस पेस्ट को हाथ, पैर, कोहनी और घुटनों पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे त्वचा साफ और मुलायम महसूस होती है।

और पढे़ं- Coconut Husk Oil Brush: नारियल के छिलके नहीं बेकार, 5 मिनट में बनाएं इको फ्रेंडली तेल ब्रश

फुट एक्सफोलिएटर

अगर एड़ियां रूखी और फटी हुई हैं, तो नारियल के रेशों का इस्तेमाल फुट एक्सफोलिएटर के रूप में किया जा सकता है। बारीक रेशों को एलोवेरा जेल या नारियल तेल के साथ मिलाकर पैरों पर हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद पैरों को धोकर मॉइस्चराइजर लगाएं।

बाथिंग ब्रश

नारियल के रेशों से आप एक छोटा बाथिंग ब्रश या स्क्रब पाउच भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए साफ और सूखे रेशों को एक साथ बांध लें या किसी पुराने ब्रश पर मजबूती से फिक्स कर दें। नहाते समय इसका इस्तेमाल करने से त्वचा पर हल्का एक्सफोलिएशन होता है और साबुन का झाग भी अच्छी तरह बनता है।

स्पा मसाज ब्रश

सूखे और साफ नारियल के रेशों से तैयार ब्रश को ड्राई मसाज के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्के हाथों से मसाज करने पर त्वचा फ्रेश महसूस होती है और स्किन की सतह से जमा धूल-मिट्टी व डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. क्या कोकोनट हस्क स्किन के लिए सुरक्षित है?

हल्के एक्सफोलिएशन के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन पहले पैच टेस्ट करना बेहतर रहता है।

2. क्या नारियल के छिलके का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकते हैं?

नहीं, इसके रेशे चेहरे की नाजुक त्वचा के लिए काफी खुरदरे हो सकते हैं।

3. कोकोनट हस्क से सबसे आसान DIY क्या बनाया जा सकता है?

नेचुरल बॉडी स्क्रब, फुट एक्सफोलिएटर और बाथिंग मसाज ब्रश आसानी से तैयार किए जा सकते हैं।

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Lipstick Tricks: एक ही लिपस्टिक से पाएं 5 स्टाइलिश लिप लुक, जानें आसान ट्रिक्स
रेड बांधनी साड़ी में चाहिए रॉयल लुक? गोल्डन बूटी से 2-कलर वाले 6 डिजाइन