
गर्मी का मौसम आते ही लोग अपने घर को ठंडा, फ्रेश और आरामदायक बनाने के नए तरीके ढूंढते हैं। खासकर बेडरूम, जहां दिनभर की थकान के बाद सुकून मिलता है, उसका माहौल खुशनुमा और नेचुरल होना बेहद जरूरी है। यदि आप भी अपने बेडरूम का लुक बदलना चाहते हैं तो कुछ आसान बदलाव करके उसे हरा-भरा और खिला-खिला बनाया जा सकता है। इंडोर प्लांट्स, हल्के रंगों की बेडशीट, नेचुरल रोशनी और छोटे-छोटे डेकोरेटिव एलिमेंट्स से कमरे के लुक को चेंज किया जा सकता हैं। इन बदलावों के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं वो आसान तरीके, जिनसे बेडरूम समर में एकदम फ्रेश और कूल नजर आएगा…
गर्मियों में बेडरूम के लिए हमेशा ऐसी चादर चुननी चाहिए जो हल्की, मुलायम और हवा को आसानी से पास होने दे। कॉटन चादर इस मौसम के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि ये पसीना सोख लेती है और शरीर को ठंडक देती है। गर्मियों में सफेद, हल्का हरा, स्काई ब्लू, मिंट ग्रीन, क्रीम या पेस्टल रंगों की चादरें बिछाना अच्छा होता है। आप फ्लोरल, लीफ प्रिंट या नेचर-थीम डिजाइन वाली चादर भी चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें... हार्ट पेंडेंट सिल्वर चेन नेकलेस के 5 क्लासी डिजाइन, ऑफिस-पार्टी में देंगे परफेक्ट लुक
गर्मियों में बेडरूम को ठंडा, सुकूनभरा और फ्रेश महसूस कराने के लिए पेंटिंग्स भी लगाई जा सकती है। यहां पर ऐसी पेंटिंग्स लगानी चाहिए जो नेचर से जुड़ी हों। हरे-भरे पेड़, फूलों के बगीचे, समुद्र का सीन, झरने, पहाड़ या नीले आसमान वाली पेंटिंग्स कमरे में ताजगी से भर देगी। इसके अलावा बॉटनिकल आर्ट, पाम लीफ, ट्रॉपिकल प्लांट्स और फ्लोरल प्रिंट वाली पेंटिंग्स भी लगाई जा सकती हैं। हल्के हरे, नीले, सफेद, पीच और पेस्टल रंगों वाली पेंटिंग्स कमरे को खुला और शांत बनाती हैं। यदि बेडरूम छोटा है तो बड़े आकार की एक नेचर पेंटिंग या 2-3 छोटे फ्रेम का सेट लगाया जा सकता है।
गर्मियों में बेडरूम के लिए सही पर्दों का सिलेक्शन बहुत जरूरी है, क्योंकि ये कमरे के टेम्प्रेचर और माहौल को इफेक्ट करते हैं। समर सीजन में हल्के रंगों जैसे सफेद, क्रीम, हल्का हरा, स्काई ब्लू या पेस्टल शेड्स के पर्दे लगाना चाहिए। ये रंग सूरज की रोशनी को दबा देते हैं और इससे कमरे में ठंडक बनी रहती है। वहीं, कपड़े की बात करें तो कॉटन, लिनेन या शीयर फैब्रिक के पर्दे सबसे अच्छे होते हैं। फ्लोरल, लीफ प्रिंट या नेचर-थीम वाले पर्दे बेडरूम को समर फ्रेंडली लुक देते हैं।
गर्मियों में बेडरूम की दीवारों पर हल्के और शांत रंग होने चाहिए। समर सीजन के लिए दीवारों पर सफेद, ऑफ-व्हाइट, क्रीम, हल्का हरा, मिंट ग्रीन, स्काई ब्लू, लैवेंडर और पेस्टल पिंक जैसे रंग अच्छे होते हैं। ये रंग नेचुरल रोशनी को रिफ्लेक्ट करते हैं, जिससे रूम में रोशनी बनी रहती हैं।
गर्मियों में बेडरूम में प्लांट्स लगाना चाहिए, इससे कमरे में ताजगी और हरियाली बनी रहती है। इंडोर प्लांट्स न केवल सजावट को बल्कि वातावरण को भी सुकून भरा बनाते हैं। आप स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, पीस लिली, स्पाइडर प्लांट और एरेका पाम जैसे पौधे बेडरूम के लिए अच्छे होते हैं। ये पौधे कम देखभाल में भी बढ़ते हैं और कमरे को फ्रेश लुक देते हैं। आप इन्हें खिड़की के पास, बेडसाइड टेबल पर या कमरे के किसी खाली कोने में रख सकते हैं। खूबसूरत गमलों में लगाए गए पौधे बेडरूम की सजावट को अट्रैक्टिव बनाते हैं।
ये भी पढ़ें... Curtain Design New: नो वाशिंग, नो मेंटेनेंस ! सालों-साल चलेंगे ये बैंबू पर्दे
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.