मार्बल Vs विट्रिफाइड टाइल्स, कीमत से लेकर टिकाऊपन तक में कौन बेहतर?

Published : Jun 11, 2026, 12:00 PM IST
marble vs vitrified tiles

सार

Marble vs Vitrified Tiles: घर के फर्श के लिए मार्बल और टाइल्स में कौन बेहतर है? क्या विट्रिफाइड टाइल्स मार्बल से ज्यादा किफायती होती हैं? कम रखरखाव के लिए कौन-सा फ्लोरिंग विकल्प चुनें?

घर बनवाते समय मन में सबसे बड़ा ख्याल आता है कि आखिरकार फर्श को सुंदर दिखाने के लिए मार्बल चुनें या फिर न टाइल्स? दोनों ही विकल्प इतने शानदार हैं कि चुनाव कर पा रहा मुश्किल हो जाता है। इनकी कीमत, रखरखाव और टिकाऊपन के मामले में आपको जरूर जानकारी लेनी चाहिए ताकि आप तय कर सके कि आपके लिए बेस्ट कौन है? जानते हैं टाइल्स और मार्बल के पांच मुख्य अंतर के बारे में ताकि आप चुनाव करते समय कंफ्यूज न हो जाएं।

मार्बल या टाइल्स में कौन है ज्यादा टिकाऊ?

घर को सजाने के लिए जब भी फर्श बनवाएं, तो उसके टिकाऊ के बारे में जरूर सोचे। जब बात मार्बल्स या टाइल्स के बारे में करते हैं, तो इनके टिकाऊपन के बारे में आपको समझना जरूरी है। मार्बल लंबे समय तक चल सकता है लेकिन उसमे दाग या खरोंच आने की संभावना रहती है। वहीं विट्रीफाइड टाइल्स मजबूत होते हैं और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर माने जाते हैं।

रखरखाव में कौन है बेहतर?

मार्बल की चमक बनाए रखने के लिए इसमें समय-समय पर पॉलिश करनवानी पड़ सकती है जबकि विट्रीफाइड टाइल्स की सफाई आसानी से हो जाती है और ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती। अगर रखरखाव सरल चाहते हैं, तो टाइल्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होंगे।  

और पढ़ें: बारिश में भीग गया फोन? ये 5 गलतियां आपके स्मार्टफोन को कर सकती हैं हमेशा के लिए खराब

डिजाइन और रंगों का विकल्प

मार्बल का नेचुरल पैटर्न घर को रॉयल लुक देते हैं, वही टाइल्स में भी आपको वुडन, मार्बल फिनिश, स्टोन जैसे कई डिजाइन उपलब्ध हो जाते हैं। अगर आप ज्यादा ऑप्शन चाहते हैं, तो मार्बल से कहीं ज्यादा ऑप्शन आपको टाइल्स में मिल जाएंगे।

मार्बल महंगे या टाइल्स?

अब आपके मन में प्रश्न आ रहा होगा कि आखिर मार्बल महंगे पड़ते हैं या विट्रीफाइड टाइल्स? तो इसका सिंपल उत्तर है कि मार्बल महंगे पड़ते हैं। वहीं टाइल्स कई डिजाइन के साथ उपलब्ध होते हैं और बजट में भी आ जाते हैं। अगर कम खर्चे में घर की फर्श को सुंदर बनाना चाहते हैं, तो टाइल्स ही आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन होंगे।

और पढ़ें: घर में ला रहे हैं नया फर्नीचर, तो खरीदने से पहले 5 वास्तु नियम जरूर जान लें

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बैकलेस ड्रेस से लेकर साड़ी तक, हर लुक को खास बना देंगी 4 पर्ल हेयर एक्सेसरीज के लेटेस्ट डिजाइन
दीपिका पादुकोण के ब्लैक लुक्स हैं फैशन गोल्स, हर महिला को जरूर लेने चाहिए स्टाइलिंग टिप्स