लकड़ी के फर्नीचर की देखभाल, ये चीजें भूलकर भी न करें इस्तेमाल

Published : Jun 11, 2026, 11:06 AM IST
wooden furniture cleaning tips

सार

Wooden Furniture Polish Tips: लकड़ी के फर्नीचर पर तेल लगाने के नुकसान क्या हैं ? वुडन फर्नीचर को नया जैसा रखने के लिए क्या करना चाहिए ? लकड़ी के सोफा बेड की पॉलिश कैसे करें ?

होम इंटीरियर का जमाना बदल गया है, अब पुराने लकड़ी के फर्नीचर की बजाय सस्ते और किफायती विकल्प मौजूद हैं। हालांकि अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो घर में वुडन फर्नीचर रखना पसंद करते हैं। यह केवल खूबसरती नहीं बढ़ाता बल्कि मजबूती भी देता है, लेकिन इसकी चमक समय के साथ जाने लगती है। अगर आप भी शाइन वापस लाने के लिए सिरका. जैतून तेल या फिर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं तो जरा ठहर जाइए। भले ये उपाय शुरुआत में अच्छे रिजल्ट भले देते हो लेकिन लंबे समय तक यूज करने पर फर्नीचर को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में जाने कि आखिर वुडन फर्नीचर को पॉलिश कैसे करें ?

वुडन फर्नीचर को तेल से साफ करना चाहिए या नहीं ?

लकड़ी में ज्यादा जैतून नारियल तेल या किचन ऑयल लगाने से कोई लाभ नहीं मिलता, इसकी बजाय तेल वुड के ऑक्सीडाइ होकर चिपचिपी परत बना सकता है, जिससे धूल-गंदगी और ज्यादा आकर्षित होती है।

लकड़ी का फर्नीचर कैसे साफ करें ?

  • वुडन फर्नीचर को सालों-साल नया दिखाने के लिए हफ्ते में एक बार माइक्रोफाइबर कपड़े से क्लीन करें, ये महीन कणों को साफ करने के साथ धूल की परत हटाते हैं
  • हफ्ते में एक बार पूरा फर्नीचर नम कपड़े से पोंछे और उसके बाद सूखे कपड़े से क्लीन कर दें
  • लकड़ी पानी सोखती है, ऐसे में कम से कम पानी का इस्तेमाल करना समझदारी है
  • अगर आप पुराने लकड़ी के सामान को नया बनाना चाहते हैं तो समय-समय पर अच्छी गुणवत्ता वाले पेस्ट वैक्स करना बेस्ट है। यह लकड़ी की सतह पर सुरक्षा कवर बनाते हुए चमक बरकरार रखता है।

ये भी पढ़ें- Baby Swing Jhula Designs: बच्चे को मिलेगी गोद सी गर्माहट, खरीदें इलेक्ट्रिक झूला

कौन से तेल पहुंचाते हैं नुकसान ?

सिरका तेल का मिश्रण- सिरका अम्लीय होता है, लगातार यूज से लकड़ी की कोटिंग कमजोर हो सकती है। वहीं तेल सतह पर चिपचिपा पन छोड़ सकता है।

बेकिंग सोड-टूथपेस्ट-  यह हैक सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल है। दोनों ही हल्के अब्रेसिव पदार्थ होते हैं जो दाग भले हटा दें लेकिन फर्नीचर की चमक को घिस देती हैं। जिससे अक्सर सोफा की सहत खुरदरी सी लगती है।

ये भी पढें- कपड़ों की कतरन का बेस्ट यूज, 6 स्टाइलिश वॉल ऑर्गेनाइजर

लकड़ी साफ करने के लिए कौन सा तेल बेस्ट है?

अगर आप वुडन क्लीनिंग के लिए तेल ही चाहते हैं तो टंग ऑयल या लिनसीड ऑयल चुनें। ये हवा के संपर्क में आकर कठोर परत बना लेते हैं। यह कारण है कि लकड़ी की फिनिशिंग के लिए इनका इस्तेमाल होता है।

वुडन फर्नीचर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें 

  • बार-बार सिरका से पोंछना
  • किचन ऑयल से पॉलिश करना
  • बेकिंग सोडा से रगड़ना
  • टूथपेस्ट का ज्यादा इस्तेमाल
  • ज्यादा नमी में रखना
  • फर्नीचर पर सीधी धूप आना
  • सिलकॉन बेस्ड ब्रश का इस्तेमाल करना

लकड़ी के सामान को सुंदर बनाए रखने के लिए DIY नुस्खों की जरूरत नहीं है। यह शुरुआत में अच्छे लगते हैं लेकिन धीरे-धीरे फर्नीचर खराब कर देते हैं। इसकी बजाय उनकी नियमित सफाई करते हुए नमी से दूर रखें। ज्यादा जरूरी होने पर टंग ऑयल या लिनसीड ऑयल लगाएं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

V-शेप ब्लाउज के 6 एवरग्रीन डिजाइंस, Gen Z विमेन के फिगर के लिए परफेक्ट
घर में ला रहे हैं नया फर्नीचर, तो खरीदने से पहले 5 वास्तु नियम जरूर जान लें